फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ladakh farmer's son became the first officer of the district

Dehradun News: लद्दाख के किसान का बेटा बना जिले का पहला अफसर

Sun, 09 Jun 2024 04:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Ladakh farmer's son became the first officer of the district
I
विज्ञापन

IIलद्दाख स्काउट में भी दीं सेवाएं, कारगिल जिले में कोई पहली बार हुआ सेना में कमीशंड
I
I
I
I भारतीय सेना के स्नो लेपर्ड के नाम से जानी जाने वाली लद्दाख स्काउट का सैनिक आईएमए में प्रशिक्षण के बाद अब अफसर बन गया। कारगिल जिले के छेरिंग अंगचुक के पिता खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अंगचुक कारगिल जिले के पहले ऐसे युवा हैं जो सेना में कमीशंड अफसर बने हैं।
I
I
I
Iभारत-चीन सीमा पर हाड़ कंपा देनी वाली सर्दियों में जीवन यापन करने वाले इलाके से आने वाले छेरिंग अंगचुक चार भाई-बहन हैं। उनका परिवार का सिर्फ खेती किसानी ही नहीं बल्कि धर्म और सीमा की सुरक्षा से भी ताल्लुक है। अंगचुक के चाचा भी लद्दाख स्काउट का हिस्सा हैं। भारतीय सेना की लद्दाख स्काउट स्नो वॉरियर्स और स्नो लेपर्ड के नाम से जानी जाती है। कुछ साल पहले अंगचुक भी इसी रेजिमेंट का हिस्सा जवान के रूप में बने थे। बाद में एसीसी के माध्यम से उन्होंने अफसर बनने की ठान ली। तीन साल पहले छेरिंग अंगचुका का चयन देहरादून के आईएमए में हो गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iयहां पढ़ाई और एक साल के प्रशिक्षण के बाद अब वह सेना में बतौर अफसर अपनी सेवाएं देंगे। उनके परिजनों ने बताया कि कारगिल जिले से छेरिंग अंगचुक पहले ऐसे सैनिक हैं जो सेना में अफसर बने हैं। बता दें कि लद्दाख क्षेत्र सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इस क्षेत्र की रक्षा में लद्दाख स्काउट ही तैनात रहते हैं। ये उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लड़ाई में बेहद निपुण माने जाते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed