{"_id":"d9d394826f09c8cd27c58e12cb3f6264","slug":"labour-s-death-during-imposing-tiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स लगाते वक्त मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइल्स लगाते वक्त मजदूर की मौत
अमर उजाला, मनीष भट्ट, देहरादून
Updated Sat, 14 Sep 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
घर में टाइल्स लगाते वक्त एक मजदूर की मौत हो गई व अन्य दो मजदूर घायल हो गए। मजदूर तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर 12 बजे राजधानी के मोथरोवाला क्षेत्र स्थित मस्तराम बेलवाल के घर पर आठ मजदूर टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। उसी वक्त बल्ली हटने से तीन मजदूर नीचे गिर पड़े। इस दौरान एक मजदूर साजिद की मौत हो गई व अन्य दो घायल हो गए।
पढ़ें, जिम में एक्सरसाइज करना पड़ा 'महंगा'
विज्ञापन
साजिद लक्खीबाग, मुस्लिम कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक मजदूर के चार बच्चे हैं। जबकि अन्य दो घायल प्रेम और ज्ञान चंद बेगुसराय बिहार के रहने वाले हैं। ये सभी मजदूर ठेकेदार फुरकान के साथ काम करते हैं।
विज्ञापन
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...