फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   KVIIP won double title in Kabaddi

Dehradun News: कबड्डी में केवीआईआईपी ने जीता दोहरा खिताब

Tue, 30 Dec 2025 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
KVIIP won double title in Kabaddi
युवा कल्याण विभाग की ओर से श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज में दो दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का सफल आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का दोहरा खिताब केवीआईआईपी के नाम रहा।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में जुनैद प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और अंशुल गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में सोनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अथर्व दूसरे व विवेक तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 वॉलीबाल प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज विजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी में केवीआईआईपी ने गांधी इंटर कॉलेज को हराया। बालिका वर्ग में केवीआईआईपी ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल को पराजित कर खिताब जीता। सोमवार कोे हुए समापन समारोह में विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल, विधायक प्रतिनिधि सुशील गुप्ता, युवा कल्याण अधिकारी विनिता नौटियाल, विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश मोहन डबराल, चंद्र मोहन सिंह पयाल, रमेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed