फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Mela 2021: Strategy to Reduce pressure on Har Ki pauri during Ganga Snan festival

Kumbh Mela 2021: स्नान पर्वों के दौरान हरकी पैड़ी पर दबाव कम करने के लिए बनेगी रणनीति 

Mon, 14 Dec 2020 06:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Dec 2020 06:58 PM IST
सार

  • महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को नमामि गंगे घाटों पर स्नान करने के लिए करेंगे प्रोत्साहित
  • पर्व स्नानों पर मनसा देवी मंदिर से रोपवे का उपयोग सिर्फ वापसी के लिए होगा 

विज्ञापन
Kumbh Mela 2021: Strategy to Reduce pressure on Har Ki pauri during Ganga Snan festival
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में मेला पुलिस महाकुंभ के स्नान पर्वों के दौरान हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का दबाव कम करने के लिए योजना बना रही है। हरिद्वार-नजीबाबाद रोड की तरफ से आने वाले वाले श्रद्धालुओं को नमामि गंगे घाट पर ही डुबकी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी तरह से मनसा देवी मंदिर प्रांगण में भीड़ नियंत्रण के लिए रोपवे का उपयोग सिर्फ श्रद्धालुओं को वापस भेजने के लिए किया जाएगा।  

विज्ञापन


आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने सोमवार को चंडी घाट, पंतद्वीप और मनसा देवी क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने चंडी घाट क्षेत्र में नमामि गंगे घाटों, पार्किंग, श्रद्धालुओं के पैदल आने-जाने के मार्गों और गंगा पर बनने वाले अस्थायी पुलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि स्नान पर्वों पर हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों में श्रद्धालुओं का दबाव काफी अधिक होता है। ऐसे में नजीबाबाद, बिजनौर और कुमाऊं से आने वाले श्रद्धालुओं को चंडी पुल के नीचे निर्मित नमामि गंगे घाटों पर स्नान कराए जाने के लिए प्रोत्साहित करने की विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है, ताकि हरकी पैड़ी पर दबाव कम किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी कुंभ ने हरकी पैड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया

आईजी कुंभ ने पंतद्वीप पार्किंग हरकी पैड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया। पार्किंग क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने और मेला कोर एरिया को भिक्षुक मुक्त कराने के निर्देश दिए। मनसा देवी मंदिर मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। स्नान पर्व के दौरान व्यवधान रहित आवागमन व्यवस्था बनाने के लिए निकासी मार्ग पर जूता स्टाल बनाने के निर्देश दिए।

मनसा देवी पैदल मार्ग और रोड मार्ग को जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे श्रद्धालुओं को वापसी में अपने जूते लेने के लिए जूता स्टाल तक पहुंचने में आसानी होगी।

निरीक्षण के दौरान कुंभ मेला पुलिस के मुकेश ठाकुर अपर पुलिस अधीक्षक संचार, मनीषा जोशी अपर पुलिस अधीक्षक, चंद्रमोहन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, प्रकाश देवली पुलिस उपाधीक्षक, विपिन कुमार पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक भावना कैंथोला, निरीक्षक संजय उप्रेती मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed