फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh mela 2021: Devotees will be Going To Haridwar from Uttar pradesh Falooda

महाकुंभ 2021: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर वाहनों का दबाव होगा कम, फलौदा से होकर हरिद्वार भेजे जाएंगे श्रद्धालु 

Sun, 11 Apr 2021 09:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर/नारसन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर/नारसन Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Kumbh mela 2021: Devotees will be Going To Haridwar from Uttar pradesh Falooda
नारसन बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार महाकुंभ में होने वाले शाही स्नान को लेकर पुलिस ने सोमवार के लिए फलौदा उत्तर प्रदेश से लक्सर होते हुए हरिद्वार पहुंचने का रूट तय किया है। इससे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दबाव काफी कम होगा। इसका रविवार को ट्रायल किया गया। इससे दिनभर हाईवे व यात्रा मार्ग सूना रहा। हालांकि खानपुर लक्सर मार्ग पर वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया।

विज्ञापन


महाकुंभ का शाही स्नान सोमवार 12 अप्रैल को है। इसे लेकर पुलिस ने पहले ही काफी व्यवस्थाएं बना रखी हैं। सोमवार को होने वाले शाही स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने यूपी के फलौदा से रूट डायवर्ट किया गया है। फलौदा से वाहन पुरकाजी खानपुर लक्सर होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। फलौदा से रूट डायवर्ट होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग से यातायात का दबाव काफी कम हो गया है। रविवार को दिनभर हाईवे पर यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई।
विज्ञापन


महाकुंभ 2021: सोमवती अमावस्या पर सोमवार को दूसरा शाही स्नान, हरकी पैड़ी में सिर्फ संत लगाएंगे डुबकी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नारसन बॉर्डर पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने का सिलसिला जारी रहेगा या फिर यातायात के दबाव को देखकर प्रशासन बॉर्डर को खोलकर कर यात्रियों को शाही स्नान में शामिल होने देगा। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर हाईवे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यदि हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ती है तो मंगलौर लंढौरा मार्ग को भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर पहुंचे 7249 श्रद्धालु 

नारसन बॉर्डर पर रविवार शाम पांच बजे तक 1710 टेस्ट किए गए। इसके अलावा 8814 लोगों की थर्मल स्क्रनिंग व रजिस्ट्रेशन किए गए। बॉर्डर पर 7249 लोग खुद से टेस्ट कराकर पहुंचे थे। टेस्ट के दौरान चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं दूसरी ओर, विभिन्न राज्यों से आई 140 बसों ने नारसन बॉर्डर से उत्तराखंड में प्रवेश किया। इनमें से बसों में सवार कुछ यात्रियों को मौके पर टेस्ट किया गया।

रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही बसों को प्रवेश दिया गया। इसके अलावा नारसन बॉर्डर पर स्थित संयुक्त जांच चौकी पर पहुंच रहे उत्तराखंड के मूल निवासी लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। स्नान व अस्थि विसर्जन के लिए आए लोगों का कोविड का एंटीजन टेस्ट किया गया।

हर परिस्थिति के लिए तैयार है प्रशासन 
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने बताया कि पुलिस और प्रशासन सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। नारसन बॉर्डर पर श्रद्धालुओं की जांच, पानी एवं शौचालय आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed