{"_id":"5f96fe3c1320a83a4a3822cb","slug":"kumbh-mela-2021-badrinath-flag-to-represent-devdolis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2021: कुंभ में देवडोलियों का प्रतिनिधित्व करेगा बदरीनाथ का ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2021: कुंभ में देवडोलियों का प्रतिनिधित्व करेगा बदरीनाथ का ध्वज
Mon, 26 Oct 2020 10:24 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/श्रीनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:24 PM IST
सार
- हरिद्वार महाकुंभ में स्नान के लिए न्योता देने को भ्रमण कर रहे पूर्व मंत्री गांववासी
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में आगामी वर्ष में होने वाले महाकुंभ में उत्तराखंड की देवडोलियां भगवान बदरीनाथ के ध्वज के नेतृत्व में स्नान करेंगी। देव डोलियों को हरिद्वार लाने का न्योता देने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांवासी’ इन दिनों उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं।
विज्ञापन
गांववासी ने बताया कि पूर्व में आयोजित अर्द्ध कुंभ में भी उत्तराखंड की देवडोलियों को हरिद्वार में स्नान कराया गया था। आगामी कुंभ में भी अधिक से अधिक संख्या में देवडोलियों को हरिद्वार में स्नान कराया जाएगा। देवडोलियों के कार्यक्रम से जुड़े लोग बदरीनाथ धाम जा रहे हैं। तय किया गया है कि देवभूमि की सभी देवडोलियां भगवान बदरीविशाल के ध्वज के नेतृत्व में महाकुंभ में स्नान के लिए जाएगी।
विज्ञापन
उधर, श्रीनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री गांववासी ने बताया कि शोभायात्रा के लिए सभी श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच कर 27 अक्तूबर को ध्वज प्राप्त करेंगे, जिसके बाद 26 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची देव डोली यात्रा त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पहुंचेगी। यात्रा समिति के भोपाल सिंह चौधरी, गजेंद्र कंडियाल व कल्पेश्वर चौधरी ने सभी श्रद्धालुओं से देव डोली यात्रा में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन