फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Express-Janta Express-start -from March 2

Dehradun News: कुंभ एक्सप्रेस एक तो जनता एक्सप्रेस दो मार्च से होगी शुरू

Sat, 25 Feb 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Express-Janta Express-start -from March 2
होली पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए खबर राहत देने वाली है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर कोहरे के मद्देनजर बंद की गई दो ट्रेनों देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस का संचालन जहां एक मार्च से होगा। वहीं, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो मार्च से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

दोनों ट्रेनों का संचालन होने से पहले ही इन ट्रेनों में तमाम यात्रियों ने आरक्षण भी करा लिया है और ट्रेनों में तमाम सीटें फुल हो गई हैं। देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में तमाम सीटें फुल हैं। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि ठंड के दौरान घने कोहरे के चलते रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। लेकिन अब दोनों ट्रेनों का संचालन नए सिरे से किया जा रहा है।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


दून से संचालित तमाम ट्रेनें हुई फुल, एक भी सीट नही खाली

दूसरी ओर होली के मद्देनजर देहरादून से संचालित होने वाली तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जहां देहरादून - हावड़ा सुपरफास्ट में स्लीपर क्लास में प्रतीक्षा सूची 132 पर पहुंच गई है, वहीं तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 49 है। इतना ही नहीं संचालित होने से पहले ही दून वाराणसी-जनता एक्सप्रेस की तमाम सीटें फुल हो गई है। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में जहां प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 103 है ,वही तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में प्रतीक्षा सूची 27 है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून - हावड़ा उपासना एक्सप्रेस में भी तमाम सीटें फुल हो गई हैं। उपासना एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में प्रतीक्षा सूची 129 तक पहुंच गई है जबकि तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 48 तक पहुंच गया है। स्थिति यह है कि देहरादून से संचालित होने वाली एक भी ट्रेन में एक भी सीट खाली नहीं है।

-------------------------------------------

यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
दूसरी ओर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह का कहना है कि यदि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ती है तो जरूरत के मुताबिक ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed