इंफैंट्री दिवस के मौके पर केआरसी ने निकाली साइकिल रैली, सैनिकों से होंगे रूबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफैंट्री दिवस के उपलक्ष्य में यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तरफ से साइकिल रैली निकाली गई। शनिवार सुबह केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर गोविंद सिंह राठौर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, मेरठ और फरीदाबाद होते हुए 27 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेगी। इस बीच, रैली में शामिल लोग जगह-जगह युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों से रूबरू भी होंगे।
साइकिल रैली में एक सैन्य अधिकारी और एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) सहित कुल आठ सैन्यकर्मी शामिल हैं।
सुबह यहां केंद्र से कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में देशभर के कुमाऊं रेजीमेंट के सैन्य कर्मी भाग ले रहे हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनना तथा उनमें जोश भरना है। साइकिल रैली में शामिल लोग 27 अक्तूबर को 1947-48 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को समर्पित एक समारोह में शामिल होगा।