{"_id":"5b5576494f1c1b43748b67a3","slug":"kugu-garg-win-gold-in-single-and-silver-in-bubbles-in-international-badminton-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुहू का डबल धमाल: महिला युगल में जीता गोल्ड, मिश्रित युगल में रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुहू का डबल धमाल: महिला युगल में जीता गोल्ड, मिश्रित युगल में रजत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
कुहू गर्ग
- फोटो : अमरउजाला
नाइजीरिया में आयोजित लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की कुहू ने महिला युगल में गोल्ड और मिश्रित युगल में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड के साथ भारत का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
महिला डब्लस के फाइनल में शनिवार देर रात खेले गए फाइनल में कुहू और रिया की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी करिश्मा और हरिका की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-10 और 21-18 से पराजित कर गोल्ड जीता।
विज्ञापन
वहीं मिश्रित युगल के फाइनल कुहू और रोहन कपूर की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी मनु अत्रि और मनीषा की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन कुहू और रोहन को 17-21 और 20-22 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी और पदाधिकारियों ने कुहू की सफलता पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन