फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotwali police has taken gangster action against two

Dehradun News: लूट के दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Oct 2023 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kotwali police has taken gangster action against two
Iमुरादाबाद यूपी के रहने वाले हैं
विज्ञापन

I

I
I

Iबीते मई माह में बुजुर्ग से की थी पांच लाख की लूटI

कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग से पांच लाख की लूट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दोनों आरोपी मुरादाबाद यूपी के रहने वाले हैं।

बीते 23 मई को जाटोवाला गांव के बुजुर्ग शेरदीन से बाइक सवार अमित कुमार और अविनाश उर्फ मोहित निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाइन मुरादाबाद ने हरबर्टपुर में पांच लाख की लूट की थी। बुजुर्ग बैंक से पैसे निकाल कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लूट के 3.55 लाख रुपये बरामद किए थे। वर्तमान में दोनों आरोपी सुद्धोवाला जेल में हैं।




कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अमित कुमार गैंग लीडर है। अविनाश गैंग का सदस्य है। दोनों ने मिलकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में चोरी, लूट, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी की कई वारदातों को अंजाम दिया। दोनों ने अवैध तरीके से आर्थिक लाभ कमाने के साथ ही संपत्तियां अर्जित कीं उच्चाधिकारियों के संस्तुति के बाद दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र नेगी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित कुमार के खिलाफ हरियाणा, मुरादाबाद, विकासनगर में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। अविनाश उर्फ मोहित के खिलाफ विकासनगर और हरियाणा में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed