फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar: Tiger attacked on forest guard during patrolling killed

कोटद्वार: गश्त कर रहे फॉरेस्ट गार्ड पर बाघ ने हमला किया, मौत

Mon, 21 Oct 2019 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Oct 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar: Tiger attacked on forest guard during patrolling killed
- फोटो : अमर उजाला

कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडाउन की प्लेन रेंज में टाइगर ने वनकर्मी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। वनकर्मी का शव आज सुबह झाड़ियों से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन की प्लेन रेंज में रविवार देर शाम गश्त कर रहे फॉरेस्ट गार्ड पर टाइगर ने हमला कर दिया। वहीं घटना के दूसरे दिन सुबह वनकर्मी का शव झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है। जिसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद कई टीमें गठित कर वन कर्मी के शव को ढूंढने का प्रयास किया गया था। देर रात तक जंगल में कॉम्बिंग की गई, लेकिन अंधेरे के कारण वनकर्मी का शव नहीं मिल पाया। वहीं, आज सुबह जब अन्य टीमें प्लेन रेंज के चौखम्ब क्षेत्र में गए तो झाड़ियों के बीच वनकर्मी का शव पड़ा हुआ दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडाउन की प्लेन रेंज में विगत 15 जुलाई को भी गश्त पर गई टीम पर टाइगर ने हमला कर दिया था, जिसमें एक फायर वाचर की मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी वनकर्मियों की सुरक्षा के लिए विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed