फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar: Shri Sidhbali Festival starts Today

कोटद्वार: पिंडी महाभिषेक के साथ सिद्धबली महोत्सव का आगाज, नगर परिक्रमा को निकली डोली

Fri, 04 Dec 2020 09:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 09:57 PM IST
सार

  • वैदिक मंत्रोचारण के बीच हुई कलश स्थापना, ढोल-दमाऊं की थाप व मशकबीन की धुन के साथ 11 कन्याओं व 11 सुहागिनों ने निकाली जल कलश यात्रा

विज्ञापन
Kotdwar: Shri Sidhbali Festival starts Today
सिद्धबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैदिक मंत्रोचारणों के बीच सुबह पिंडी और हनुमान जी के महाभिषेक के साथ श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव का आगाज हो गया। ढोल-दमाऊं, मशकबीन के साथ श्री सिद्धबाबा की डोली की नगर परिक्रमा कराई गई। सिद्धबाबा की डोली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गोविंदनगर स्थित गुरूद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने कोरोना गाइडलाइन के तहत महाभिषेक में शामिल होकर श्री सिद्धबली बाबा से सुख, शांति और समृद्धि की मन्नतें मांगी। इस दौरान सिद्धों के डांडा में सिद्धबाबा के जयकारे गूंजे।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह पांच बजे ज्योतिषाचार्य देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 15 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोचारण के बीच मंदिर के महंत दिलीप रावत और महोत्सव संयोजक उद्योगपति अनिल कंसल ने खोह नदी में गंगा पूजन किया। इसके बाद 11 कन्याएं और 11 सुहागिनें ढोल, दमाऊं की थाप व  मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंची। मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमानजी की मूर्ति का महाभिषेक किया गया।
विज्ञापन



हवन स्थल पर सिद्धबली बाबा का पूजन के साथ कलश की स्थापना की गई। बतौर मुख्य यजमान महंत दिलीप रावत, उद्योगपति अनिल कंसल और मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने कलश पूजन किया। सुबह नौ बजे एकादश कुंडीय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति डालकर सिद्धबाबा से मन्नतें मांगी।  इसके बाद बड़ी संख्या में मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने ढोल दमाऊं और बाबा के झंडे व त्रिशूल के साथ सिद्धबली बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर की परिक्रमा की।  पुराना सिद्धबली मंदिर जाकर उन्होंने पूजन किया और बाबा के झंडे की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को श्री सिद्धबाबा की डोली की नगर परिक्रमा कराई गई। बतौर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी ने नारियल फोड़कर और विधिवत पूचा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री सिद्धबली बाबा अनुष्ठान महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, विवेक अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, रविंद्र जजेड़ी, रविंद्र नेगी, संजय अग्रवाल, सुनील बहुगुणा, विनोद रावत, ओमप्रकाश तिवारी, शिव प्रसाद पोखिरियाल, गिरीश कोठियाल, राजदीप माहेश्वरी, आरसीएस रावत, राजेश शर्मा, सुनील बुड़ाकोटी आदि मौजूद थे।  डोली डोली की नगर परिक्रमा के दौरान महंत दिलीप रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी समेत मेला और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

शनिवार के कार्यक्रम  
 सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक।  
 सुबह 7:30 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ।   
सुबह 10.00 बजे से सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed