{"_id":"5a10fdcb4f1c1baf678bc7e2","slug":"kotdwar-rishikesh-board-dissolved-will-at-any-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार किसी भी समय भंग कर सकती है कोटद्वार-ऋषिकेश बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार किसी भी समय भंग कर सकती है कोटद्वार-ऋषिकेश बोर्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार किसी भी समय कोटद्वार-ऋषिकेश बोर्ड को भंग कर सकती है। नगर निगम बनने जा रहे कोटद्वार और ऋषिकेश नगर पालिका परिषद के निर्वाचित बोर्ड को सरकार अब किसी भी वक्त भंग कर सकती है। सरकार ने इस संबंध में विधिक राय समेत अन्य औपचारिकताओं को लगभग पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
इसके बाद, इन दोनों नगर निकायों की व्यवस्था के संचालन के लिए प्रशासकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इन स्थितियों के बीच, सीमा विस्तार की प्रक्रिया से गुजर रहे नगर निकायों के बोर्डों के संबंध में अभी सरकार को विधिक राय प्राप्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
नगर निकाय के अगले वर्ष होने जा रहे चुनाव से पहले सरकार ने सीमा विस्तार और परिसीमन की बडे़ स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। सरकार ने 42 निकायों का सीमा विस्तार करने का निर्णय लिया है, जबकि 46 निकायों में नए सिरे से परिसीमन की बाध्यता इसलिए है, क्योंकि 2011 की जनगणना के आंकडे़ सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने एक लाख की आबादी पार कर चुके कोटद्वार और ऋषिकेश नगर पालिकाओं को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इसके बाद, इन पालिकाओं के बोर्ड का भंग होना पहले से ही तयशुदा माना जा रहा था।
राज्य निर्माण से पहले इसी तरह की स्थितियों में देहरादून नगर निगम का बोर्ड भी भंग हो गया था। कोटद्वार की अध्यक्ष रश्मि राणा बसपा, तो ऋषिकेश के अध्यक्ष दीप शर्मा कांग्रेस से जुडे़ हैं।
उच्चीकृत हो जाने के बाद कोटद्वार और ऋषिकेश नगर पालिका परिषदों को अब किसी भी समय भंग किया जा सकता है। एक्ट में इसी तरह की व्यवस्था है। अन्य नगर निकायों के बोर्ड के संबंध में अभी सरकार को विधिक राय प्राप्त नहीं हुई है।
-मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री।