फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News Two Leopards Storm into School Panic Ensues Among Students

Kotdwar News: प्राथमिक विद्यालय सासौं में आ धमके दो गुलदार, बच्चों में मची अफरा-तफरी, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

Sun, 10 May 2026 11:53 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 10 May 2026 11:53 AM IST
सार

पहाड़ी इलाकों में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन भी दो गुलदार स्कूल की दीवार पर दिखे तो वहां हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Kotdwar News Two Leopards Storm into School Panic Ensues Among Students
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासखंड एकेश्वर की मवालस्यूं पट्टी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सासौं में शनिवार सुबह अचानक दो गुलदार धमक गए। उन्हें देख प्रार्थना स्थल पर मौजूद विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के समय रहते कमरों में पहुंच जाने से बड़ी घटना टल गई। बच्चों की जान को खतरा देखते हुए सोमवार व मंगलवार को स्कूल बंद रहेगा।

विज्ञापन


राप्रावि सासौं में शनिवार सुबह प्रार्थना स्थल पर शिक्षक एवं कई विद्यार्थी मौजूद थे। विद्यालय के निकट से टैक्सी कैब से गुजरते हुए गांव के वाहन चालक शुभम रावत ने विद्यालय की चहारदीवारी के सामने दो गुलदारों को देखा।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: दिन के तापमान में गिरावट ने गर्मी से दिलाई राहत, पहाड़ के साथ मैदानी इलाकों में गिरा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने और वाहन चालक के कार का हॉर्न बजाने से गुलदार भागे। सहायक अध्यापक विकास चंद्र कैंथोला ने बताया कि विद्यालय में प्रार्थना सभा चल रही थी तभी विद्यालय में गुलदार घुसने का शोर मचा, तो आनन-फानन में छात्र-छात्राओं को तेजी से कमरों में भेजा गया। इस दौरान बच्चे काफी भयभीत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed