फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News: Newly Married Woman gave birth baby Boy and threw him in the bush, case filed

ममता हुई शर्मसार: नव विवाहिता ने शिशु को जन्म देकर झाड़ी में फेंका, मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Jul 2021 08:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Jul 2021 08:33 PM IST
सार

नवविवाहिता के ससुर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Kotdwar News: Newly Married Woman gave birth baby Boy and threw him in the bush, case filed
नवजात - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता पट्टी के एक वार्ड में नवविवाहिता की ओर से शिशु को जन्म देकर झाड़ी में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने झाड़ी से फेंके गए नवजात शिशु (बालक) को बरामद कर उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने नवविवाहिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार दोपहर बेस अस्पताल से सूचना मिली जिस पर पुलिस हरकत में आई और तुरंत अस्पताल पहुंची। मामले की पूरी जानकारी ली गई। नवविवाहिता के ससुर ने बताया कि उसके बेटे की शादी गत पांच जून को कल्जीखाल ब्लाक के एक गांव की एक युवती से हुई थी। बुधवार सुबह घर पर उनकी बहु ने उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने की बात कही, जिस पर वे बहु को लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


शर्मनाक : पौड़ी में एक दिन की बच्ची को पुल के नीचे छोड़ा, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टर ने बहु की जांच करने के बाद तबीयत खराब होने का कारण बताया तो परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद नवविवाहिता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बुधवार तड़के उसने शिशु को जन्म दिया था और उसे झाड़ी में फेंक दिया था। इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। मामले की जानकारी लगते ही तत्काल एसएसआई प्रदीप नेगी और एसआई भावना भट्ट को परिजनों को साथ लेकर मौके पर भेजा गया।

उन्होंने हल्दूखाता वार्ड स्थित उनके घर के पीछे की झाड़ी में नवजात शिशु को पड़ा हुआ देखा। साफ कपड़े में शिशु को उठाकर पुलिस टीम बेस अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने बच्चे की जांच के बाद उसे खतरे से बाहर बताते हुए अस्पताल में भर्ती कर दिया। कोतवाल ने बताया कि नवजात शिशु (बालक) को झाड़ी में फेंकने वाली महिला बेस अस्पताल में भर्ती है। उसके ससुर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed