{"_id":"69ceac342b258767b90c6b1a","slug":"kotdwar-news-leopard-killed-four-year-old-girl-playing-in-home-in-bhatkot-village-dead-body-found-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: भतकोट गांव में घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला, बुरे हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: भतकोट गांव में घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला, बुरे हाल में मिला शव
Thu, 02 Apr 2026 11:23 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:23 PM IST
सार
दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उसे जबड़े में जकड़ लिया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में चार वर्ष की बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया। बच्ची का शव झाड़ियों से बुरे हाल में बरामद हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उसे जबड़े में जकड़ लिया।
विज्ञापन
Tehri: ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर भालू ने किया हमला, लड़कर ऐसे बचाई जान
विज्ञापन
गुलदार उसे आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया। परिजनों का शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी कोशिश के बाद घर से कुछ दूर झाड़ियों में दृष्टि का शव बरामद हो गया।