फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News: Lawsuit filed against six AAP workers for procession was taken out against police

कोटद्वार: आप के छह कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, पुलिस के खिलाफ निकाला था जुलूस

Wed, 25 Aug 2021 08:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Aug 2021 08:28 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लालबत्ती चौक से लेकर झंडाचौक तक पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Kotdwar News: Lawsuit filed against six AAP workers for procession was taken out against police
मुकदमा दर्ज - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोटद्वार में मंगलवार को जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के छह कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लालबत्ती चौक से लेकर झंडाचौक तक पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। झंडाचौक पर डीजीपी का पुतला जलाने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


बाद में परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय ने कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया था। लेकिन मंगलवार रात पुलिस ने प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अरविंद वर्मा, राजेंद्र जजेड़ी, महताब रावत, जीवन सिंह जलाल, रचना रावत और हर्षिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को भीड़ हटाने के लिए धारा 151 (शांतिभंग) की कार्रवाई की गई थी। मंगलवार रात को छह कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, आईपीसी, महामारी अधिनियम और यूनाइटेड प्रोवेंशियल स्पेशल पावर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गदरपुर में फ्लेक्सी में फोटो न देख भड़के आप कार्यकर्ता 

गदरपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान फ्लैक्सी में फोटो न देख कार्यकर्ता भड़क उठे। वे कार्यक्रम आयोजक से भिड़ गए। किसी तरह मामला शांत किया गया। बुधवार को आम आदमी पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह विर्क, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अरोरा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी गदरपुर पहुंचे।

शहीद उधम सिंह कंबोज धर्मशाला में आयोजित समारोह में जरनैल सिंह काली और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस बीच आप नेता सुरेंद्र कंबोज के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता फ्लेक्सी में अपनी फोटो ना देख भड़क बैठे और कार्यक्रम आयोजक रवि कुमार से उलझ पड़े।

सुरेंद्र कंबोज का कहना था कि विभिन्न राजनैतिक दलों में अपनी किस्मत आजमाने के बाद आप की सदस्यता ग्रहण करने वाले जरनैल सिंह काली को पार्टी की नीतियों पर चलकर कार्यकर्ताओं के सम्मान को बरकरार रखना चाहिए। इस पर काली ने कहा कि उन्होंने हाल में ही पार्टी की सदस्यता ली है, जिसके चलते उन्हें अभी पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। वरिष्ठ पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुए। 

इस दौरान प्रताप सिंह विर्क ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा और स्वरोजगार के क्षेत्र में लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वली अहमद मंसूरी ने किया। वहां पर जिला अध्यक्ष मुकेश चावला, जिला महासचिव रवि कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अरोरा, डॉ आनंद विश्वास, भुवन बिष्ट, सिमरन विर्क, अमनदीप विर्क आदि थे।

भाजपा के इशारों पर आप हुआ मुकदमा: मिश्रा

आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने आप के पोस्टर लगाए जाने पर मुकदमे दर्ज होने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर ही आप के कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं दिखेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रीतम सिंह के बीच की आपसी कलह सार्वजनिक तौर पर जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों में आक्रोश है।

आम जनता विकल्प के रूप में आप को देख रही और आप से जुड़ रही है। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि बीजेपी आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। कार्यकर्ताओं पर बेवजह मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यह बीजेपी की बौखलाहट को दर्शाता है। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि लोग बदलाव चाह रहे हैं। आप की नीतियों से प्रेरित होकर जुड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed