फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News Garhwal MP Baluni inspected Kanvashram and under construction Malan bridge

Kotdwar: सांसद बलूनी ने किया कण्वाश्रम और निर्माणाधीन मालन पुल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Fri, 07 Mar 2025 08:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कण्वघाटी/कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कण्वघाटी/कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Mar 2025 08:31 PM IST
सार

अनिल बलूनी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत के साथ बेस अस्पताल में स्थापित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, ऑपरेशन थिएटर और कैंटीन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Kotdwar News Garhwal MP Baluni inspected Kanvashram and under construction Malan bridge
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकीय बेस अस्पताल, कण्वाश्रम और निर्माणाधीन मालन पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सीय संसाधनों को विकसित करने के साथ ही कण्वाश्रम को विश्व पटल पर स्थापित कराने के लिए विकास कार्य कराने की बात कही। उन्होंने अप्रैल में मालन नदी पर पुल नहीं बनने पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर सांसद अनिल बलूनी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत के साथ बेस अस्पताल में स्थापित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, ऑपरेशन थिएटर और कैंटीन का निरीक्षण किया। कहा कि आज हम जन औषधि दिवस मना रहे हैं। अभी देश में 15 हजार औषधि केंद्र संचालित हैं। आने वाले वर्षों में इनकी संख्या दोगुना करने का लक्ष्य है। यहां सात से 90 प्रतिशत तक छूट पर दवाइयां मिलने से मरीजों को काफी राहत मिलती है। ओटी का निरीक्षण कर उन्होंने सांसद निधि से यहां चिकित्सीय संसाधनों को विकसित करने की बात कहते हुए प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजीव पाल से प्रस्ताव मांगा। उन्होंने चिकित्सकों की कमी को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


Kotdwar News: मेडिकल अफसर छोड़ गईं नौकरी, पहले से ही जूझ रहे बेस अस्पताल की मुश्किलें और बढ़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सांसद अनिल बलूनी ने डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, वन विभाग के अधिकारियों और कण्वाश्रम विकास समिति अध्यक्ष ले. कमांडर बीएस रावत (रि.) के साथ कण्वाश्रम क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से कण्वाश्रम विकास के संबंध में सुझाव मांगें। सांसद ने कहा कि कण्वाश्रम में एक ही चरण में विकास कार्य कराते हुए इसे विश्व पटल पर पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने योगीराज डॉ. विश्वपाल जयंत के साथ उनके आश्रम में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।

कण्वाश्रम से वे सीधे मालन नदी के निर्माणाधीन पुल पर पहुंचे। सांसद ने पुल का निर्माण पूरा नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और अप्रैल अंत तक निर्माण पूरा नहीं होने पर लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, भाजपा नेता विपिन कैंथोला, राजगौरव नौटियाल, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, मोहित कंडवाल, अभिषेक नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed