{"_id":"6a034078a8aad399ea04b714","slug":"kotdwar-news-driver-set-out-on-foot-after-vehicle-breaks-down-dies-suddenly-due-to-cardiac-arrest-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: वाहन खराब होने पर पौड़ी रोड पर पैदल ही निकल गया ड्राइवर, अचानक हृदयगति रुकने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: वाहन खराब होने पर पौड़ी रोड पर पैदल ही निकल गया ड्राइवर, अचानक हृदयगति रुकने से हुई मौत
Tue, 12 May 2026 08:33 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली(कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली(कोटद्वार)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 12 May 2026 08:33 PM IST
सार
पूरन सिंह मंगलवार सुबह सतपुली में थे। उनका वाहन खराब हो गया था, जिसके बाद वह पौड़ी रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
कोटद्वार के रतनपुर कुंभीचौड़ निवासी 65 वर्षीय वाहन चालक पूरन सिंह का मंगलवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। परिजनों को सूचना मिलने पर वे बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को कोटद्वार ले गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सतपुली अनिल चौहान के अनुसार, पूरन सिंह मंगलवार सुबह सतपुली में थे। उनका वाहन खराब हो गया था, जिसके बाद वह पौड़ी रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
खौफ के पंजों में पौड़ी: वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही, आंकड़े चिंताजनक, तीन साल में 246 मामले
विज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से हंस अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे सतपुली पहुंचे और शव को अपने साथ कोटद्वार ले गए।