फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News Boy died due to drown in river after came from Meerut with mother and brother to visit Sidhbali

Kotdwar: मेरठ से मां और भाई के साथ सिद्धबली दर्शन के लिए आया युवक, नदी में डूबने से हुई मौत

Sun, 31 Mar 2024 05:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

Kotdwar News:  पूजा अर्चना व दर्शन के बाद वासु ब्यास व उसका भाई रिनॉय ब्यास नदी में उतरकर नहाने लगे। उन्हें नदी की गहराई का अनुमान नहीं रहा। जिसके कारण वासु ब्यास गहरे पानी में डूब गया।

विज्ञापन
Kotdwar News Boy died due to drown in river after came from Meerut with mother and brother to visit Sidhbali
नदी में डूबने से युवक की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ से मां और भाई के साथ रविवार को कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए आए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि वासु ब्यास (24) पुत्र सुधीर शर्मा निवासी सेक्टर-2 शास्त्रीनगर मेरठ अपनी मां व भाई समेत शहर के अन्य लोगों के साथ एक बस में सवार होकर कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर दर्शन के लिए आए थे।
विज्ञापन


सूटकेस में मिली लाश: लिव इन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, देहरादून के जंगल में ठिकाने लगाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा अर्चना व दर्शन के बाद वासु ब्यास व उसका भाई रिनॉय ब्यास नदी में उतरकर नहाने लगे। यहां पर पूर्वी खोह नहर में पानी चलाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा नदी में पानी रोकने के लिए बंधा बनाया गया है।

उन्हें इसकी गहराई का अनुमान नहीं रहा। जिसके कारण वासु ब्यास गहरे पानी में डूब गया। भाई को डूबता देख दूसरे भाई के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उसे नदी से बाहर निकालकर बेस अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed