फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar: famous Sidhbali festival will start from 4th December, only religious rituals will be held

कोटद्वार: चार दिसंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय प्रसिद्ध सिद्धबली महोत्सव, केवल धार्मिक अनुष्ठान ही होंगे

Mon, 30 Nov 2020 06:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Nov 2020 06:30 PM IST
सार

  • पिंडी महाभिषेक से होगा महोत्सव का शुभारंभ 

विज्ञापन
Kotdwar: famous Sidhbali festival will start from 4th December, only religious rituals will be held
sidhbali temple - फोटो : amar ujala

विस्तार

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चार दिसंबर (शुक्रवार) से 20वां तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान आयोजित होगा। इस बार के महोत्सव को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कराया जाएगा। केवल धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक सिद्धबाला का डोला नगर परिक्रमा पर निकलेगा। सांस्कृतिक भजन संध्या जैसे कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।   

विज्ञापन


श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि शुक्रवार 4 दिसंबर को सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक से वार्षिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। मंदिर परिक्रमा एवं ध्वज पूजन सुबह सात बजे, एकादश कुंडीय यज्ञ सुबह साढ़े सात बजे होगा।
विज्ञापन



शाम को श्री सिद्धबली बाबा का डोला सिद्धबली मंदिर से प्रारंभ होगा, जिसका समापन गुरुद्वारा गोविंदनगर पहुंचकर होगा। शनिवार 5 दिसंबर को दूसरे दिन सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक, सुबह साढ़े सात बजे एकादश कुंडीय यज्ञ आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वार्षिक अनुष्ठान के अंतिम दिन रविवार 6 दिसंबर को सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक, एकादश कुंडीय यज्ञ सुबह साढ़े सात बजे होगा।


सुबह दस बजे सिद्धबली बाबा का जागर कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे सवामन रोट का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि शोभायात्रा के रूप में केवल बाबा के डोली के साथ नगर की परिक्रमा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed