फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kolkata Pilgrim Death due to heart Attack During return from Kedarnath dham

केदारनाथ से लौट रहे कोलकाता के तीर्थयात्री की मौत, अब तक जा चुकी 60 लोगों की जान

Fri, 11 Oct 2019 08:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Oct 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Pilgrim Death due to heart Attack During return from Kedarnath dham
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

केदारनाथ यात्रा पर आए एक यात्री की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय रुद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार, रणजीत नंदी (53) पुत्र सुधन नंदी, निवासी 87/3 एसके देव रोड, थाना लेक्टाउन, जिला नार्थ 24 परगना कलकत्ता-48, केदारनाथ दर्शन के लिए आए हुए थे।

विज्ञापन


बाबा के दर्शन कर वे पैदल मार्ग से वापस लौट रहे थे। लेकिन लिनचोली में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बावजूद वे परिजनों के साथ पैदल ही गौरीकुंड तक पहुंचे। लेकिन यहां तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फाटा अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गुप्तकाशी रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपाट खुलने के बाद से अभी तक केदारनाथ यात्रा में 60 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जिसमें ज्यादातर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed