फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Knowledge of traffic signals is essential

Dehradun News: टेस्ट सरल लेकिन यातायात संकेतों की जानकारी जरूरी

Sun, 24 Aug 2025 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of traffic signals is essential
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन टेस्ट देना होता है। हालांकि मौजूदा समय के हिसाब से ऑनलाइन टेस्ट सरल है। सामान्य यातायात संकेतों की जानकारी होने पर भी टेस्ट को आसानी से पास किया जा सकता है। टेस्ट देने वाले 80 फीसदी युवा पास भी कर रहे हैं, केवल 20 फीसदी ऐसे जो फेल होने के बाद दूसरी बार आवेदन करते हैं। युवाओं के मुकाबले अधिक उम्र के लोगों को यातायात संकेत की जानकारी कम होती है। ऐसे में 50 फीसदी लोग ही पहली बार में टेस्ट पास कर पाते हैं।एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी बताते हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट 15 नंबर का होता है। टेस्ट को पास करने के लिए नौ नंबर लाने होते हैं। मौजूदा समय के हिसाब से यह टेस्ट बेहद सरल होता है। इसमें अगर सामान्य यातायात संकेतों की जानकारी भी होगी तो टेस्ट को पास किया जा सकता है। इनमें ट्रैफिक लाइट, सड़क संकेत, स्टॉप संकेत, निर्देशात्मक चिह्न, चेतावनी चिह्न, सड़क मार्किंग, केंद्र रेखाएं, क्रासवॉक, निषेधात्मक संकेत, स्कूल, अस्पताल, रेल क्रासिंग संकेत आदि शामिल होते हैं। एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी बताते हैं कि एक बेहतर चालक बनने और सुरक्षित रूप से यात्रा करने की दृष्टि से हमें अधिक से अधिक यातायात संकेत याद रखने चाहिए। कम यातायात संकेतों को याद रख परीक्षा पास की जा सकती है, लेकिन दुर्घटना की आशंका को केवल संकेतों की पूरी जानकारी से कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed