फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   know person sexually assault minor girl in gadarpur

मां की बीमारी का बहाना बनाकर परिचित नाबालिग को ले गया घर, फिर किया दुष्कर्म

Tue, 24 Dec 2019 11:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गदरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गदरपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Dec 2019 11:15 AM IST
सार

  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा  
  • दिनेशपुर में किशोर ने बच्ची से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
know person sexually assault minor girl in gadarpur
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मां की बीमारी की झूठी कहानी बना कर एक युवक अपनी परिचित नाबालिग को घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। नाबालिग की तबीयत खराब होने पर जब उसकी मां ने पूछताछ की तो उसने रोते हुए आपबीती सुना दी। मां ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पालिका क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीते शनिवार को उनका परिचित युवक कन्नू उसके घर आया। वह मां के बीमार होने की बात कहकर उसकी नाबालिग पुत्री को अपने घर ले गया। आरोपी ने अपने घर ले जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना था कि उसकी पुत्री रात को घर लौट आई। अगले दिन अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन


जब उसने उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कन्नू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कन्नू के खिलाफ धारा 366ए, 376 आईपीसी एवं 3/4 पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किशोर ने बच्ची से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

दिनेशपुर क्षेत्र में एक किशोर के सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडिता के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल कराने के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक नगर के एक वार्ड में रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह रोजाना मजदूरी करने जाती है। घर पर उसकी सात साल की बेटी अकेली रहती है, जो एक स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा है।

रविवार देर शाम वह घर पहुंची तो लोगों ने बताया कि वार्ड का ही रहने वाला किशोर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर नहर पार झाड़ियों में ले गया था, जहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed