फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Markets decorated for Makar Sankranti, Rampur kites will fly in the sky with Bareilly manjha

Dehradun: लोहड़ी और मकर संक्राति के लिए सजे बाजार, बरेली के मांझे से रामपुर की पतंगें आकाश में भरेंगी उड़ान

Wed, 08 Jan 2025 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2025 04:43 PM IST
सार

लोहड़ी, मकर संक्राति और बसंत पंचमी जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, लोगों में पतंगबाजी को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगे पतंगों का बाजार भी सज चुका है।

विज्ञापन
Dehradun News Markets decorated for Makar Sankranti, Rampur kites will fly in the sky with Bareilly manjha
पतंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहड़ी और मकर संक्राति पर बरेली की पतंगें रामपुर के मांझे से आकाश में उड़ान भरेंगी। त्योहार को देखते हुए पतंगों के साथ सादे और इंडियन मांझे की भी खरीद शुरू हो गई है। बाजारों में कलर फुल, कार्टून, पौनी और तवा पतंगों की मांग सबसे अधिक है। वहीं, अमर उजाला के अभियान के बाद चीनी मांझा पूरी तरह से बाजार से गायब हो गया है। त्योहार को देखते हुए पतंगों का बाजार चमक पर है।

विज्ञापन


लोहड़ी, मकर संक्राति और बसंत पंचमी जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, लोगों में पतंगबाजी को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगे पतंगों का बाजार भी सज चुका है। धामावाला बाजार स्थित महमूद काइट टेड्रर्स के मालिक शाहिद ने बताया कि त्योहार को देखते हुए लोग पतंग खरीदने शुरू कर दिए हैं। यूपी के बरेली से बड़ी मात्रा में मांझा और रामपुर और कानपुर से पतंगों को मंगवाया गया है। बरेली के ग्रामीण क्षेत्रों में हाथ के बने मांझे को तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


Dehradun: दून की गलियों में भी मिलता है मौत का अदृश्य सामान...पांच रुपये में आसानी से खरीद सकते हैं चीनी मांझे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रामपुर और कानपुर देहात में पतंग बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि बाजार में दो से 25 रुपये तक की पतंग उपलब्ध है। खासकर तवा पतंग, अधी, पौनी, छोटी पतंगों की खूब खरीदारी हो रही है। वहीं, बच्चे कार्टून वाली पतंग खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सादे धागे और इंडियन मांझे का प्रयोग पतंग उड़ाने में किया जा रहा है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है और आसानी से टूट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed