फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kishor upadhyay new congress president uttarakhand

इस दांव के बाद हरीश रावत की सत्ता हुई और मजबूत

Fri, 13 Jun 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Jun 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
kishor upadhyay new congress president uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के इस नए दांव से अब हरीश रावत की सत्ता और मजबूत हो गई है।

विज्ञापन


रावत की दरियादिली के चलते उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी आखिरकार किशोर उपाध्याय को मिल गई। दिल्ली में कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने देर रात इसकी घोषणा की।

उपाध्याय के अध्यक्ष बनने से हरीश रावत खेमे को और मजबूती मिली है। कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण बैठाते हुए किशोर उपाध्याय की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


उपाध्याय गढ़वाल के ब्राह्मण नेता हैं। किशोर को दस जनपथ का भी करीबी माना जाता है।

आर्य ने 2013 नवंबर में सौंपा था इस्तीफा

kishor upadhyay new congress president uttarakhand

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने पिछले साल नवंबर में आलाकमान को इस्तीफा सौंप दिया था।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद तय हो गया था कि पार्टी जल्द ही यह जिम्मेदारी किसी और सौंपेगी। पार्टी ने करीब सात महीने बाद नए अध्यक्ष की घोषणा की है।

हाल ही सरकार में शामिल सभी विधायकों को कोई न कोई अतिरिक्त पद भी दिया गया। सुबोध ने अध्यक्ष की कुर्सी की चाह में सरकार में कोई पद नहीं लिया था।

रावत के इर्द-गिर्द ‌दिखते हैं किशोर

kishor upadhyay new congress president uttarakhand

2012 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद किशोर उपाध्याय की राजनीतिक सक्रियता भी कम हो गई थी हालांकि इस दौरान उन्होंने परिपक्वता का परिचय दिया है।

किशोर अधिकतर समय दिल्ली में रहे। हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद किशोर उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय हो रावत के इर्द-गिर्द दिखने लगे। हाल ही में निर्दलीय विधायक दिनेश धनै को मंत्री बनाया गया।

किशोर उपाध्याय की भी राजनीतिक जमीन टिहरी है और धनै यहीं से उन्हें हराकर विधायक बने हैं। ऐसे में किशोर को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलनी तय मानी जा रही थी।

विज्ञापन

अध्यक्ष की कुर्सी पर थी बहुगुणा की नजर

kishor upadhyay new congress president uttarakhand

हरीश रावत की ताजपोशी के बाद माना जा रहा था कि अब प्रदेश अध्यक्ष की कमान विजय बहुगुणा के करीबी को मिलेगी।

बहुगुणा इस कुर्सी पर अपने करीबी विधायक सुबोध उनियाल को बैठाना चाहते थे। पर इस दौड़ में विजय बहुगुणा खेमे को मुंह की खानी पड़ी है।

हालांकि पार्टी में एक गुट का कहना है कि समझौते के तहत ऐसा फैसला हुआ है। विजय बहुगुणा की राज्यसभा की दावेदारी अभी बरकरार है।

जबकि दूसरे गुट का कहना है कि कांग्रेस किसी भी हाल में बहुगुणा से सितारगंज सीट खाली नहीं कराएगी क्योंकि बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यहां भारी मतों के अंतर से हारी है।

ऐसे में सहयोगियों के दम पर चल रही कांग्रेस सरकार कोई जोखिम नहीं उठाएगी।

किशोर उपाध्याय: एक नजर में

kishor upadhyay new congress president uttarakhand

- 1996 में पार्टी संगठन चुनाव में उत्तर प्रदेश से एआईसीसी में सदस्य।
- राज्य गठन के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रहे।
- 2002 में टिहरी से विधायक बन एनडी तिवारी सरकार में औद्योगिक विकास राज्यमंत्री बने। कैबिनेट का कोटा तय होने पर मंत्री प्रसाद नैथानी, शूरवीर सजवाण आदि के साथ इस्तीफा दिया।
- 2007 में भी टिहरी से विधायक बने।
- 2012 में टिहरी से चुनाव लड़े पर हारे।

जो दायित्व मिला है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूंगा। सरकार के साथ संगठन का समन्वय भी जरूरी होगा।
- किशोर उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed