फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kidnapped Congress Parshad Recovered from Ghaziabad Police Return Rudrapur

अपहरण के बाद कांग्रेसी पार्षद को गाजियाबाद में छोड़कर फरार हुए बदमाश, मांगी थी 20 लाख की फिरौती

Sun, 19 Jan 2020 02:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jan 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
kidnapped Congress Parshad Recovered from Ghaziabad Police Return Rudrapur
पुलिस के साथ पार्षद अमित मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर से हाल ही में कांग्रेस पार्षद के अपहरण का मामला सामने आया था। पुलिस ने रविवार को पार्षद अमित मिश्रा को गाजियाबाद से बरामद किया है। एसएसपी बरिंदर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपहरणकर्ता पार्षद को गाजियाबाद में सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए थे। अपहरण पैसों के लिए ही किया गया था। 

विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 20 लाख की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने दस लाख रुपये इकट्ठा कर देने की बात कही थी। लेकिन पुलिस की लगातार घेराबंदी के चलते अपहरणकर्ता फिरौती की रकम नहीं ले पाए।
विज्ञापन


रविवार को आरोपी पकड़े जाने के डर से पार्षद अमित मिश्रा को कहीं सुनसान जगह पर छोड़ गए। इसके बाद पार्षद ने कैब ड्राइवर के फोन से अपने दोस्त को उनके गाजियाबाद में होने की सूचना दी। पुलिस पार्षद को अपने साथ ऊधमसिंह नगर लेकर आ गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर मांगी थी फिरौती

बता दें कि प्रीत विहार रुद्रपुर निवासी अमित मिश्रा वार्ड 21 से कांग्रेसी पार्षद हैं। वे हाल ही में घर में दुकान का किराया वसूलने की बात कहकर निकले थे। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। उनकी मां का कहना था कि बेटे का देर शाम को फोन आया और उसने मोबाइल स्विच ऑफ था।

इसके बाद न तो बेटा घर आया न उसका मोबाइल नंबर मिला। तभी उनके फोन पर एक फोन आया, जिसमें अज्ञात बदमाशों ने पार्षद को जिंदा छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पार्षद की मां की तहरीर पर कोतवाल केसी भट्ट ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। 

इसके बाद से ही एसओजी की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पार्षद की खोज में लगी हुई थीं। पुलिस इसमें स्थानीय युवक के शामिल होने का भी अंदेशा जता रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed