{"_id":"5ddb52e08ebc3e547f592bba","slug":"khel-mahakumbh-2019-starts-from-today-25-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में हुआ खेल महाकुंभ का आगाज, 30 नवंबर तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में हुआ खेल महाकुंभ का आगाज, 30 नवंबर तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
Mon, 25 Nov 2019 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:39 PM IST
सार
- 25 नवंबर से 30 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून समेत प्रदेशभर में खेल महाकुंभ का आज से आगाज हो गया है। नानूरखेड़ा स्थित पीआरडी निदेशालय में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। न्याय पंचायत स्तर से आज प्रतियोगिताएं शुरू हुई, जिसमें विजेता खिलाड़ी ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। 25 नवंबर से 30 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर मुकाबले होंगे। उसके बाद विकासखंड और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। इस बार के खेल महाकुंभ में दौड़ खेल को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए बालक और बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आकर्षक पुरस्कार के रूप में दो कारें दी जाएंगी। खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। न्याय पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रही प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अच्छी संख्या में पंजीकरण किए गए हैं।
विज्ञापन
जल्द करें पंजीकरण
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाईं ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मौके पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने आवेदन नहीं किया है, वे जल्द पंजीकरण करवा लें।
विज्ञापन