फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khatima firing anniversary CM Dhami said will bring agitators for 10 percent horizontal reservation in the nex

खटीमा गोलीकांड की बरसी: सीएम धामी बोले-आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण के लिए अगले सत्र में लाएंगे विधेयक

Fri, 01 Sep 2023 09:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा(ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा(ऊधम सिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Sep 2023 09:36 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि आज का दिन खुशी का नहीं है, बल्कि उन शदीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने उत्तराखंड की नींव रखने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था।

विज्ञापन
Khatima firing anniversary CM Dhami said will bring agitators for 10 percent horizontal reservation in the nex
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा अगले शीत सत्र में राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के लिए अगले सत्र में विधेयक लाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही। इस दौरान पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारी भगवान सिंह, प्रताप सिंह, धर्मानंद, रतनपुर, सलीम, परमजीत सिंह की प्रतिमा और रामपाल के शिलापट का अनावरण किया।

विज्ञापन


मसूरी गोलीकांड की 29वीं बरसी: फिर छलका आंदोलनकारियों का दर्द, कहा-पलायन, बेरोजगारी पर सरकार उठाए ठोस कदम
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज का दिन खुशी का नहीं है, बल्कि उन शदीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने उत्तराखंड की नींव रखने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोनाकाल में 120 से अधिक देशों को स्वदेशी वैक्सीन देने का काम किया है। उनके नेतृत्व में पूरी दुनिया की देश के प्रति श्रद्धा बढ़ी है। उन्होंने चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब चंदा मामा दूर के नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद स्मारक के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा
पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीदों और आंदोलनकारियों को नमन किया। सांसद ने शहीद स्मारक के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद भट्ट ने कहा कि खटीमा सीएम धामी की कर्मभूमि है। वह यहां निरंतर काम कर रहे हैं। धामी के कुशल नेतृत्व का ही नतीजा है कि राज्य को केंद्र से एक लाख करोड़ का अतिरिक्त बजट मिला है।

80 से अधिक नकल माफिया जा चुके हैं जेल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के सभी राज्यों के अध्ययन के पश्चात देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया और 80 से अधिक नकल माफिया जेल के सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी अभ्यर्थी में योग्यता, प्रतिभा और क्षमता होगी, उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। संवाद

आंदोलनकारियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच में सीएम को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन वृद्धि, घायलों के नाम का भी शिलापट स्मारक में रखने, दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली पेंशन के धारकों को भी राज्य आंदोलनकारी पेंशन देने, वास्तविक वंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण करने की मांग प्रमुख थी। ज्ञापन में गणेश दत्त पंत, जेएस सामंत, कर्नल सिंह, शिवशंकर भाटिया, हरीश जोशी, सर्वेश कुमार पाठक , नित्यानंद, तेज सिंह, कुलवंत सिंह, शंकर दत्त जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद

शहीदों का सपना आज भी अधूरा : कापड़ी
शहीद स्मारक में विधायक भुवन कापड़ी ने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में बेरोजगरी, पलायन, गरीबी रहेगी तब तक शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बनेगा। कापड़ी ने कहा कि अब तक राज्य आंदोलनकारियों के लिए जो भी काम हुए वह कांग्रेस के समय में हुए। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, बॉबी राठौर, योगेंद्र पुनेरा, देवेंद्र कन्याल, नरेंद्र आर्य, राशिद अंसारी, विनोद चंद, मान सिंह आदि थे। नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी शहीद स्मारक पहुंचकर गोलीकांड के शहीदों को पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed