फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khatima Crime News argument while eating food then father shot son

khatima News: खाना खाते समय हो गई कहासुनी, तो गुस्से में पिता ने बेटे को मार दी गोली, हायर सेंटर रेफर

Fri, 21 Jul 2023 10:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jul 2023 10:48 PM IST
सार

बादाम सिंह और उसका बेटा कमल सिंह घर पर परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इसी बीच, पिता-बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से कमल को गोली मार दी।

विज्ञापन
khatima Crime News argument while eating food then father shot son
गोली मारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मामूली कहासुनी में पिता ने बेटे को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर घायल कर दिया। बेटे को गंभीर हालत में उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात पकड़िया निवासी बादाम सिंह और उसका बेटा कमल सिंह घर पर परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इसी बीच, पिता-बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से कमल (33) को गोली मार दी।
विज्ञापन


Bageshwar News: बेरहमी से चाकू से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन आननफानन उसे उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पिता-बेटे में जमकर कहासुनी हुई

डॉ. एस अब्बास ने बताया कि युवक के दिल के नीचे दो निशान है, जो गोली के छर्रे लगना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ पर जानकारी मिली कि बेटा आए दिन पिता के साथ मारपीट करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी पिता-बेटे में जमकर कहासुनी हुई। झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिष्ट ने बताया कि घायल युवक का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed