फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khalistani terrorist Arshadala's associate arrested from Haridwar

Dehradun News: खालिस्तानी आतंकी अर्शडाला का सहयोगी हरिद्वार से गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Khalistani terrorist Arshadala's associate arrested from Haridwar
-अपने गांव के व्यक्ति को दिलाई थी अर्शडाला से धमकी, मांगी थी रंगदारीI
विज्ञापन

I-एसटीएफ ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर की कार्रवाई
I
I-दिल्ली पुलिस पिछले दिनों अर्शडाला के चार शूटर को कर चुकी है गिरफ्तार
I
एसटीएफ ने खालिस्तानी आतंकी अर्शप्रीत उर्फ अर्शडाला के हरिद्वार निवासी साथी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही गांव के व्यक्ति को अर्शडाला से धमकी दिलाई और फिर रंगदारी मांगी। एसटीएफ ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर कार्रवाई की है।I
I
I
Iअर्शडाला सुखविंदर उर्फ सुक्खी का करीबी है। सुक्खी की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले ही अर्शडाला के चार शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी सुशील अर्शडाला की गैंग को हथियार भी सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

I
Iएसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि टिकौला (मंगलौर क्षेत्र) निवासी कविंद्र प्रमुख ने मंगलौर कोतवाली में रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। कविंद्र का कहना था कि उनके गांव के रहने वाले सुशील ने उसकी बात सिग्नल एप के माध्यम से अर्शडाला नाम के व्यक्ति से कराई थी। अर्शडाला ने उन्हें धमकी दी और रंगदारी सुशील को देने के लिए कहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइस बीच एसटीएफ ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि अर्शप्रीत उर्फ अर्शडाला मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। उसे पिछले साल सितंबर में आतंकी घोषित किया गया था। वह सुखविंदर गिल उर्फ सुक्खी दुने का करीबी है। सक्खी की पिछले दिनों अज्ञात बंदूधारियों ने कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई ने ली थी।
I
I
I
Iअब सुशील के बारे में पता चला कि वह अर्शडाला की गैंग को हथियार सप्लाई करता है। एसटीएफ को जानकारी मिली कि पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अर्शडाला के चार शूटर को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ही सुशील को उसके गांव टिकौला से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से इस गैंग के बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, फिलहाल उसे न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
I
I
I
Iसात महीने अर्शडाला के शूटर को दी थी पनाहI
Iअर्शडाला गैंग का मुख्य शूटर राजप्रीत उर्फ राजा बम है। उसने पिछले साल पंजाब में एक व्यक्ति की हत्या की थी। इसके बाद सुशील ने राजा बम को अपने घर पनाह दी थी। वह उसके घर जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक रहा था। राजा बम ने ही अर्शडाला से सुशील की जान पहचान कराई थी। तब से दोनों सिग्नल एप के माध्यम से संपर्क में रहते हैं। अर्शडाला टार्गेट किलिंग को अंजाम देता है। इसके साथ ही वह खालिस्तानी आतंकियों को सीमापार से फंडिंग भी कराता है।

I
I
I
Iएक और सेलिब्रिटी की हत्या कराना चाहता है अर्शडाला I
Iअर्शडाला को शक था कि सुक्खी की हत्या कराने में लॉरेंस विश्नोई की मदद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी एली मंगत ने की थी। ऐसे में वह एली मंगत को अपने शूटर राजा बम से मरवाना चाहता है। दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article