फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Keshar Singh Chauhan became the president of Cantonment Market Business Board

Dehradun News: केशर सिंह चौहान बने छावनी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Wed, 12 Feb 2025 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Keshar Singh Chauhan became the president of Cantonment Market Business Board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चकराता। छावनी बाजार व्यापार मंडल की मंगलवार देर शाम को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष केशर सिंह चौहान को ही दोबारा अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नई कार्यकारिणी विस्तार के लिए भी अध्यक्ष को ही अधिकृत किया गया है।
छावनी बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में विगत तीन फरवरी को व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष केशर सिंह चौहान, पूर्व कैंट सदस्य कमल रावत और मोनित दुसेजा ने अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी रखी थी। जिसके बाद कमल रावत ने अपनी दावेदारी वापस ले ली थी। लेकिन निवर्तमान अध्यक्ष केशर चौहान और मोनित दुसेजा के बीच सहमति नही बन पा रही थी।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य नैन सिंह राणा ने बताया कि कमल रावत के दावेदारी वापस लेने के बाद दो लोग मैदान में रह गए थे। लेकिन बाजार में चुनाव की स्थिति आ रही थी जो सही नही थी। कहा कि चकराता एक छोटी सी जगह है यहां चुनाव करना ठीक नहीं था। इसलिए सभी सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष के नाम पर सहमति जताई और उन्हें ही नई कार्यकारिणी चुनने का अधिकार दिया है। इस मौके पर अमित अरोड़ा, अनिल चांदना, प्रदीप जोशी, राजकुमार मेहता, विवेक अग्रवाल, पंकज जैन, सुनील जैन, प्रताप चौहान, नैन सिह राणा, आनंद राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed