{"_id":"5db8349b8ebc3e0130773da3","slug":"kerala-youth-murder-for-bitcoin-case-one-more-accused-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल शकूर हत्याकांड : एक और गिरफ्तार, केरल से सरेंडर करने आ रहा था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अब्दुल शकूर हत्याकांड : एक और गिरफ्तार, केरल से सरेंडर करने आ रहा था आरोपी
Wed, 30 Oct 2019 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आशिक
- फोटो : अमर उजाला
विगत 28 अगस्त को हुई शकूर हत्याकांड मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि शकूर हत्याकांड में वांछित मुख्य अभियुक्त आशिक देहरादून आया है। यह भी सूचना थी कि अपने वकील के जरिए कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आशिक को महिला पॉलिटेक्निक के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
यह था मामला
कई सौ करोड़ की बिटक्वाइन हड़पने के इरादे से 28 अगस्त को प्रेमनगर क्षेत्र में केरल निवासी अब्दुल शकूर की हत्या कर दी गई थी। शकूर के साथी शव को मैक्स अस्पताल में लावारिस छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने पांच आरोपियों फारिस ममनून, अरविंद सी, अंसिफ, सुफेल मुख्तार और आफ ताब निवासी केरल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। जबकि पुलिस को चकमा देकर आरोपी आशिक, अरशद, यासीन, रिहाब और मुनीफ भागने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन