फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Kenya woman member of Cobra gang arrested with cocaine

Dehradun Crime: कोबरा गैंग की सदस्य केन्या की महिला कोकीन के साथ गिरफ्तार, रेव पार्टी में करने वाली थी सप्लाई

Mon, 06 May 2024 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 04:29 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से कोबरा गैंग का नाम विभिन्न नशीले पदार्थों की तस्करी में आया है। इस गैंग के कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Kenya woman member of Cobra gang arrested with cocaine
अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोकीन और कई खतरनाक नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले कोबरा गैंग की केन्याई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 31 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। यह कोकीन राजपुर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में होने वाली पार्टी में सप्लाई की जानी थी। महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से कोबरा गैंग का नाम विभिन्न नशीले पदार्थों की तस्करी में आया है। इस गैंग के कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। पिछले माह एलएसडी जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ की तस्करी में भी इसी गैंग का नाम सामने आया था। पुलिस लगातार इस गैंग की हरकतों पर नजर रख रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि केन्या की रहने वाली एक महिला दिल्ली से कोकीन लेकर देहरादून आ रही है। सूचना के बाद पुलिस ने बास्क रेस्टोरेंट मसूरी रोड पर एक महिला को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 31 ग्राम कोकीन, 16 हजार रुपये और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला।
विज्ञापन


Roorkee: कैंसर से जूझ रहे बैंककर्मी ने मंदिर में चढ़ाए रुपये, लिखा सुसाइड नोट...फिर गंगनहर में लगाई छलांग
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में महिला ने अपना नाम रेजिना वावेरू जेरी बताया। वह वर्तमान में फरीदाबाद की निवासी है और यहां पर दो बच्ची रोड सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के पास रायपुर में रह रही थी। आरोपी महिला ने बताया कि वह 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। इसी दौरान दिल्ली में वह कोबरा गैंग के संपर्क में आई थी। तब से ही वह इस गैंग के लिए काम करने लगी।

वह दिल्ली से कोकीन खरीदती है और उसे देश के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करती है। देहरादून में भी कई रेस्टोरेंट और पब में होने वाली पार्टियों में कोकीन का इस्तेमाल किया जाता है। वह कई बार पहले भी देहरादून में इस तरह के नशे की तस्करी कर चुकी है। उसके कई और साथी उसके साथ तस्करी का काम करते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि सभी की तलाश की जा रही है।

बास्क रेस्टोरेंट में होनी थी विदेशियों की पार्टी
महिला ने पूछताछ में बताया कि बास्क रेस्टोरेंट में रविवार को एक पार्टी होने वाली थी। इस पार्टी में सभी मेहमान अलग-अलग देशों के रहने वाले हैं। इस पार्टी के लिए ही उससे यह कोकीन मंगाई गई थी। वह रेस्टोरेंट में जाने ही वाली थी कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। साथ ही रेस्टोरेंट संचालक से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed