फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kejriwal said Congress-BJP did nothing except loot Uttarakhand 

केजरीवाल से विशेष बातचीत: दिल्ली के सीएम बोले- उत्तराखंड को लूटने के सिवाए कांग्रेस-भाजपा ने कुछ नहीं किया

Mon, 07 Feb 2022 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 04:08 AM IST
सार

उत्तराखंड का सियासी दुर्ग भेदने के लिए चुनाव के अंतिम समय में केजरीवाल ने तीर्थ नगरी हरिद्वार में मोर्चा संभाला लिया है। तीसरे विकल्प का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य की सियासत, पार्टी के चुनाव मुद्दों और रणनीति पर अमर उजाला के मुख्य संवादाता भूपेंद्र राणा से विशेष बातचीत की है। 

विज्ञापन
Kejriwal said Congress-BJP did nothing except loot Uttarakhand 
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई भी चुनाव उम्मीदों पर लड़ा जाता है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने 10-10 साल तक सत्ता में रह कर उत्तराखंड को लूटने के सिवाए कोई काम नहीं किया है। लूट यहां तक पहुंच गई कि पहाड़, नदी, जंगल बर्बाद कर दिए हैं। प्रदेश पर 60 हजार करोड़ कर्ज का बोझ बढ़ गया है। 20 साल में तक जब स्कूल और अस्पताल ठीक नहीं हुए, कालेज और विश्वविद्यालय नहीं खोले तो कर्ज कैसे बढ़ा। इस पैसे से नेताओं ने बड़ी-बड़ी संपत्ति बनाने के साथ स्विस बैंक में ले गए। आप ने गांव-गांव में स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनाने की बात कही है। दिल्ली में दो करोड़ लोगों का शत प्रतिशत इलाज का खर्चा दिल्ली सरकार देती है। उत्तराखंड के लोगों से वादा है कि सभी बामीरियों का इलाज हम करेंगे। हम हवा में वादे नहीं करते हैं, काम करके दिखाते हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ रही है। पार्टी कितनी सीटें जीतेगी। यह कहना मुश्किल है। नई पार्टी को हमेशा कमत्तर आंका जाता है। लेकिन आप को जनता को अच्छा समर्थन मिल रहा है। चुनाव में जनता का जो भी जनादेश आएगा वह हमारे लिए सिर माथे पर होगा। 

विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं
केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा व कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। उत्तराखंड में आप कह रही है कि हमने दिल्ली में स्कूल व अस्पताल ठीक किए हमको वोट दें। क्या कांग्रेस कह सकती है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब में स्कूल व अस्पताल ठीक किए। हमको वोट दो, इसी तरह भाजपा कह सकती है कि मध्य प्रदेश और जहां भी उनकी सरकार है वहां स्कूल और अस्पताल ठीक किए। नहीं कह सकते हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस पांच इन्होंने लूट लिया है अब हमारी बारी है के नाम पर वोट मांग रही है। भाजपा के लोग कह रहे हम छह महीने पहले आए। अभी हमारा पूरा नहीं हुआ एक मौका दो। दोनों दलों के पास लूटने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। आप के सिवाए कोई भी दल मुद्दों की बात नहीं कर रहा है। सिर्फ एक दूसरे के खिलाफ गाली गलौच कर रहे हैं। इससे जनता कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


गारंटी ही आप का घोषणा पत्र
आप नेता केजरीवाल ने कहा कि हमने जितने गारंटी दी है, वही हमारा घोषणा पत्र है। आप ने हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, एक लाख बेरोजगारों को नौकरी, रोजगार न मिलने पर पांच हजार रुपए प्रतिमाह, महिलाओं को एक हजार की सम्मान राशि, 24 घंटे बिजली व पानी, अच्छे स्कूल और अस्पताल ही हमारा घोषणा पत्र है। भाजपा व कांग्रेस के लोग घोषणा पत्र फोटो खिंचवाने के लिए निकालते हैं। उसे न तो फोटो खिंचवाने वाले पढ़ते हैं और न जनता। सिर्फ एक रस्म होती है। मैंने उत्तराखंड आकर एक-एक गारंटी दी है। घर- घर जाकर पंजीकरण करवा कर लोगों को गारंटी कार्ड बांट कर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों की कमी नहीं, नीयत साफ होनी चाहिए
मैं उम्र व अनुभव में छोटा हूं। लेकिन सात साल से दिल्ली सरकार चलाने के अनुभव से यह कह सकता हूं कि साफ नीयत की सरकार होनी चाहिए। सरकार में पैसे की कमी नहीं है। सरकार में नीयत की कमी है। पूरे देश में आप ही साफ नीयत वाली सरकार है। नीयत साफ है तो उत्तराखंड को कर्ज से उभार कर लाभ में लाएंगे। बिजली, पानी, स्वास्थ्य सब ठीक करके दिखाएंगे। 

आप की सभी गारंटी पर 3000 से 3500 करोड़ का खर्चा
केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश पर 60 हजार करोड़ का कर्ज है। जब कोई विकास नहीं हुआ तो कर्ज कैसे चढ़ा है। हमने जो भी गारंटी दी है। उन सभी को धरातल पर उतारने से 3000 से 3500 करोड़ सालाना खर्च आएगा। प्रदेश का बजट 55 हजार करोड़ का है। यदि 20 प्रतिशत भ्रष्टाचार खत्म कर दिया तो 11 हजार करोड़ बच जाएंगे। हमने तो साढ़े तीन हजार करोड़ की गारंटी दे रखी है। इसका सारा हिसाब करके लाएं है। 

छोटी पार्टी-छोटा नेतृत्व
केजरीवाल ने कहा कि आप एक नई पार्टी है। चार राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ रही है। चुनाव से पहले ही उत्तराखंड आया हूं। 10 दिन से पंजाब नहीं गया। जिससे यह कहना ठीक नहीं है कि पंजाब पर ज्यादा फोकस है। इधर जाता हूं तो उधर कहते हैं फोकस कम है। जबकि ऐसा नहीं है। छोटी पार्टी है और छोटा नेतृत्व है। जनता का प्यार मिलेगा तो आगे बढ़ेंगे। 

पर्यटन और निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावना
उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। दिल्ली में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया। उत्तराखंड में भी देंगे। पर्यटन और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सूजित करेंगे। सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार है। जिसे बंद कर पारदर्शिता से नौकरी देंगे। महिला क्लीनिक खोलने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर, डोर स्टेप सर्विस, भ्रष्टाचार खत्म कर निजी क्षेत्र को बढ़ावा देकर रोजगार देंगे। 

आप के पास पैसे नहीं, फक्कड़पने में लड़ेंगे
केजरीवाल ने कहा कि आप के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है। हम ईमानदार लोग है। बेईमानों के पास पैसा है। हमने दिल्ली की 70 सीटों पर 20 करोड़ में लड़ते हैं। जबकि ये लोग एक सीट पर 20 करोड़ खर्च कर देते हैं। उत्तराखंड का चुनाव भी हम फक्कड़पने में लड़ेंगे। जनता ही साथ देगी और जनता ही चुनाव लड़ाएगी। 


पांच काम नहीं किया तो धर्म जाति की राजनीति
जब पांच साल जब कोई काम नहीं किया है और चुनाव के समय जनता पूछने लगे तो भाजपा व कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम की बात कहने लगते हैं। आप को ये कहने की जरूरत नहीं पड़ती है। पिछली बार दिल्ली की जनता से मैंने कहा था कि काम नहीं किया तो केजरीवाल को वोट मत देना। ऐसा कौन मुख्यमंत्री कह सकता है। उत्तराखंड की जनता से भी मेरी अपील की कि दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदारों से पूछ लो केजरीवाल ने काम किया या नहीं। नहीं किया तो  उत्तराखंड में भी केजरीवाल को वोट मत देना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed