फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath yatra breaks all record in 2018

केदारनाथ यात्रा के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय, पहली बार भक्तों की संख्या 7 लाख पार

Sat, 13 Oct 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 13 Oct 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra breaks all record in 2018
kedarnath - फोटो : amarujala

केदारनाथ यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। पहली बार दर्शनार्थियों की संख्या 7 लाख के पार पहुंच गई है, जो एक नया रिकार्ड है। धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यात्रियों से भी बात की। 

विज्ञापन


इस वर्ष कपाट खुलने के दिन से ही यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। पहले दिन जहां 25 हजार से अधिक शिव भक्तों ने दर्शन कर यात्रा को नया आयाम दिया।
विज्ञापन


वहीं, शुरूआती दो माह में आंकड़ा 5 लाख पहुंचा गया। 30 जून तक धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 6 लाख पहुंच गई थी, लेकिन जुलाई से 20 सितंबर तक बरसात के चलते यात्रा की रफ्तार थम गई थी। इस दौरान बमुश्किल से 40 हजार यात्री ही धाम पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीते 22 दिनों से केदारनाथ यात्रा ने फिर से गति पकड़ी

अब, बीते 22 दिनों से केदारनाथ यात्रा ने फिर से गति पकड़ ली है। प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को भी सुबह से धाम में श्रद्धालु की भीड़ जुटी रही।

इस दौरान 15 सौ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से अभी तक धाम में 7,00384 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने केदारनाथ पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बातचीत की। 

साथ ही तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व सुरक्षा जवानों द्वारा यात्रा में दिए जा रहे सहयोग के प्रति आभार जताया। बताया कि कपाट बंद होने तक श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर से बेहतर उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed