फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra 2025: 15000 devotees will be able to stay overnight in Kedarnath halts arrangements

Kedarnath Yatra 2025: धाम में 15000 श्रद्धालु कर सकेंगे रात्रि प्रवास, पड़ावों में भी किए गए हैं इंतजाम

Sat, 29 Mar 2025 05:53 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Mar 2025 05:53 PM IST
सार

दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा तैयारियां जोरों पर हैं। धाम में यात्रियों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2025: 15000 devotees will be able to stay overnight in Kedarnath halts arrangements
केदारनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में धाम में एक रात में अधिकतम 15000 श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था होगी। साथ ही पैदल मार्ग के पड़ावों पर भी दो हजार यात्रियों के प्रवास का इंतजाम किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रा तैयारियों का खाका तैयार कर दिया है, जिसे धरातल पर जल्द उतारा जाएगा। इस वर्ष भी गढ़वाल मंडल विकास निगम को यात्रियों के भोजन और रात्रि प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन

समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के तहत इस बार कई भवन बनकर तैयार हो गए हैं, जिससे प्रशासन को यात्री इंतजाम करने में कुछ मदद मिलेगी। साथ ही टेंट और अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे, जिससे धाम में एक रात में 15000 यात्रियों को रात्रि प्रवास कराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को तीर्थपुरोहितों के आवासीय व व्यवसायिक भवनों के साथ ही जीएमवीएन के कॉटेज में भी ठहराया जाएगा। साथ ही यहां निजी टेंट की सुविधा भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ठहरेंगे दो हजार यात्री

इसके अलावा गौरीकुंड से केदारनाथ तक जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट, बेस कैंप में भी यात्रियों के रात्रि प्रवास के लिए इंतजाम किए जाएंगे। यहां 2000 यात्रियों को ठहराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि, पूरे यात्राकाल में यात्रियों को पड़ावों और धाम में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसका प्रमुखता से ध्यान रखा जाएगा। साथ ही आगामी 25 अप्रैल तक सोनप्रयाग से केदारनाथ तक सभी यात्रा तैयारियां और व्यवस्थाओं को पूरा कर दिया जाएगा। 

 

बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब, लोनिवि के मजदूर लिनचोली से छानी कैंप के बीच बर्फ सफाई में जुट गए हैं। यहां संवेदनशील स्थानों पर तीन फीट से अधिक बर्फ है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बच्ची ने सुनाया महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम्...सीएम हुए मंत्रमुग्ध, पीएम मोदी से मिलाने का किया वादा

2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग से केदारनाथ तक एक रात में 17000 यात्रियों के ठहरने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इन दिनों पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से केदारनाथ के बीच बर्फ सफाई का कार्य चल रहा है। इन परिस्थितियों में आगामी 25 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - अनिल कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed