फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra 2023 Money Fraud with Gujarat Pilgrims in name of helicopter ticket booking

Kedarnath Yatra: हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर गुजरात के यात्रियों से ठगी, ऐसे लगाई चपत, तीन गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 07:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Oct 2023 07:27 PM IST
सार

बीती तीन अक्तूबर को गुजरात निवासी नतेश गंभीर, जिला वलसाड़ ने लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि वह केदारनाथ यात्रा के लिए आए हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2023 Money Fraud with Gujarat Pilgrims in name of helicopter ticket booking
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर गुजरात के यात्रियों से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीती तीन अक्तूबर को गुजरात निवासी नतेश गंभीर, जिला वलसाड़ ने लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि वह केदारनाथ यात्रा के लिए आए हैं। यहां फाटा में सैनिक होटल धानी के संचालक करन भरत चंद्रानी ने उन्हें हेलीकॉप्टर के टिकट दिलाने की बात कही थी। इसकी एवज में उनसे टिकट की कीमत के साथ ही 50 हजार रुपये अतिरिक्त लिए गए थे। जब वह फाटा हेलिपैड पर पहुंचे तो उन्होंने 35130 रुपये काउंटर पर जमा किए, लेकिन यहां बैठे स्टाफ ने उनके आईडी कार्ड से टिकट पर लिखे नाम का मिलान नहीं होने की बात कहते हुए टिकट रद्द कर दिए।
विज्ञापन


Rani Mukerji: बाबा केदार और बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं बॉलीवुड क्वीन, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें 33,006 रुपये वापस कर दिए गए। जब उन्होंने करन भरत चंद्रानी से इस बारे में पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। जिसके बाद उन्होंने गुप्तकाशी थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की।

इधर, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत ने बताया कि मामले की जांच के बाद नामजद करन भरत चंद्रानी, निवासी ईस्ट मुंबई समेत सोनू उर्फ अमित ओबेराय निवासी देहरादून और संतोष दुखरण पांडे निवासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया। तीनाें को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed