केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, जम्मू के डोली संचालक के पैर में लगी चोट
केदारनाथ पैदल मार्ग परपहाड़ी से पत्थर गिरने से एक डोली संचालक घायल हो गया। घायल को कंडी के माध्यम से गौरीकुंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विस्तार
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक डोली संचालक घायल हो गया। घटना चीरबासा हेलीपैड के समीप हुई। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से डोली संचालक अजय कुमार के पैर में चोट आई है। वह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इस दौरान वहां मौजूद डोली संचालक घायल हो गया। उसके पैर में चोट लगने के बाद उसे वहां से निकालकर उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की गई।
ये भी पढे़ं...देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, तीन अन्य की तलाश में रेस्क्यू जारी
घायल अजय कुमार को कंडी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड पहुंचाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। इस मार्ग पर तीर्थयात्रियों के साथ ही डोली संचालक और अन्य लोग आवाजाही करते हैं।