फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Temple doors closed This time yatra lasted for 175 days devotees made a record

Kedarnath: मंदिर के कपाट बंद...इस बार 175 दिन चली केदारनाथ धाम की यात्रा, श्रद्धालुओं ने बनाया रिकॉर्ड

Fri, 24 Oct 2025 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Oct 2025 02:30 AM IST
सार

केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खुले थे। बृहस्पतिवार को भैया दूज के दिन विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए।

विज्ञापन
Kedarnath Temple doors closed This time yatra lasted for 175 days devotees made a record
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम की 175 दिन की यात्रा में बाबा केदार के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड बनाया है। बीते वर्ष की तुलना में इस बार सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बृहस्पतिवार को कपाट बंद होने तक श्रद्धालुओं की कुल 17.68 लाख दर्ज की गई। उत्तरकाशी जिले में आई आपदा से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में इस बार संख्या कम रही।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खुले थे। बृहस्पतिवार को भैया दूज के दिन विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। केदारनाथ धाम में कुल 17,68,795 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जो पिछले वर्ष 2024 के 16,52,076 तीर्थ यात्रियों की तुलना में लगभग सवा लाख अधिक है। बदरीनाथ धाम में इस बार तीर्थ यात्रियों की संख्या ने रिकॉर्ड बनाया है। बदरीनाथ में अब तक कुल 15.40 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे।
विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले के धराली व हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा कई दिनों बंद रही। जिस कारण से दोनों धामों में बीते वर्ष की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। पिछले साल यमुनोत्री धाम में 7.14 लाख व गंगोत्री धाम में 8.18 लाख ने दर्शन किए थे। इस बार गंगोत्री धाम में 7.58 लाख व यमुनोत्री धाम में 6.45 लाख श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath: मंदिर के कपाट बंद...जयघोष से गूंजी केदारघाटी, शीतकालीन प्रवास पर चली बाबा की डोली, तस्वीरें

धामों में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या
केदारनाथ   17,68795
गंगोत्री         7,58,249
यमुनोत्री      6,44,637
बदरीनाथ   15,39849

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed