{"_id":"5cb33e29bdec2214374a8e06","slug":"kedarnath-reconstruction-work-on-national-geographic-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर दिखेगा केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य, टीम पहुंची केदारनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर दिखेगा केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य, टीम पहुंची केदारनाथ
Sun, 14 Apr 2019 07:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 14 Apr 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ज्योग्राफिक चैनल की तीन सदस्यीय टीम केदारनाथ पहुंची गई है। टीम एक हफ्ते तक धाम ओर पैदल रास्ते के महत्वपूर्ण दृश्यों को शूट करेगी। चैनल केदारनाथ में पुनर्निर्माण और केदार यात्रा पर दो लघु फिल्में बनाएगी, जो क्रमश: 45 व 10 मिनट की होंगी।
विज्ञापन
आपदा के बाद से केदारनाथ पुनर्निर्माण से गुजर रहा है। इन कार्यों को नेशनल ज्योग्राफिक चैनल देश-दुनिया को बताएगा। चैनल द्वारा पुनर्निर्माण कार्यों में अपनाई गई तकनीकों के साथ ही खराब मौसम और विषम परिस्थितियों में मजदूरों द्वारा किए जा रहे काम को लोगों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
चैनल गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग की स्थिति के बारे में बताया जाएगा। 45 मिनट की लघु फिल्म में आपदा से पहले और आपदा के बाद अभी तक हुए पुनर्निर्माण से बदले स्वरूप को बताया जाएगा। इसके अलावा चैनल बाबा केदार की यात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर भी 10 मिनट की लघु फिल्म तैयार करेगा। फिल्म में पैदल मार्ग से धाम पहुंचने वाले यात्रियों के अनुभवों को भी साझा करेगा।
विज्ञापन
बाबा केदार की यात्रा और केदारघाटी के आपसी संबंध को भी चैनल बताएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि नेशनल ज्योग्राफिक चैनल की टीम गौरीकुंड से केदारनाथ तक शूटिंग करेगी। एक हफ्ते तक होने वाली शूटिंग से केदारनाथ पुनर्निर्माण और केदारनाथ यात्रा पर दो लघु फिल्में बनाई जाएगी। टीम आगामी 9 मई को कपाट खुलने पर भी केदारनाथ आएगी।