{"_id":"684e702fb75c4a4a2200e527","slug":"kedarnath-helicopter-crash-cm-dhami-held-a-high-level-meeting-with-officials-heli-service-banned-for-two-days-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Helicopter Crash: सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, दो दिन हेली सेवा पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Helicopter Crash: सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, दो दिन हेली सेवा पर रोक
Sun, 15 Jun 2025 12:36 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:36 PM IST
सार
सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। साथ ही दो दिन हेली सेवा के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केदारनाथ में हुए हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर आज सीएम धामी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल उच्च स्तरीय बैठक की। उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन सचिव, यूकाडा के सीईओ, गढ़वाल कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दो दिन हेली सेवा के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash: सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, हेलिकॉप्टर संचालन के लिए बनेगी सख्त एसओपी
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे में गई सात लोगों की जान
केदारनाथ रूट पर आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी सातों लोगों की मौत हो गई, मृतकों में 23 महीने की बच्ची भी है।
इनकी गईजान
1. विक्रम सिंह रावत(46) निवासी ग्राम रांसी, तहसील ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग2. विनोद देवी(66) निवासी हाउस नंबर. 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
3. तुष्टी सिंह(19) निवासी हाउस नंबर 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
4. राजुकुमार सुरेश जायसवाल(41) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
5.शारदा राजकुमार जायसवा (35) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
6. काशी (23 महीने की बच्ची) निवासी, वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
7. कैप. राजीव, रेसि. राजस्थान. (आर्यन अवेशन)