फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Helicopter Crash: Aryan Aviation Company was also fined in June for violating the rules

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: आर्यन एविएशन कंपनी पर नियमों का उल्लंघन को लेकर जून में भी लगा था जुर्माना

Wed, 19 Oct 2022 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Oct 2022 11:41 PM IST
सार

आर्यन एविएशन पर रखरखाव कार्यक्रम का पालन न करने और फर्जी लॉगिंग जैसे मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash: Aryan Aviation Company was also fined in June for violating the rules
केदारनाथ में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्यन एविएशन कंपनी पर कुछ नियमों के उल्लंघनों के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा हाल ही में पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जानकारी के अनुसार, टीम ने 13-16 जून को किए गए तीन दिवसीय ऑडिट के बाद केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले पांच हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, जिसमें पाया गया कि वे कई नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

विज्ञापन


Helicopter Crash: जन्मदिन पर बहन के साथ बाबा केदार का आशीर्वाद लेने आई थी कुरुती, दोनों को ऐसे खींच ले गई मौत
विज्ञापन


आर्यन एविएशन भी उन पांच ऑपरेटरों में से एक था, जिन पर रखरखाव कार्यक्रम का पालन न करने और फर्जी लॉगिंग जैसे मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। लेकिन सुधारात्मक उपाय करने के बाद उन्हें संचालन जारी रखने की अनुमति दी गई थी। लेकिन मंगलवार को कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन हेली कंपनी के हेलीपैड पर सन्नाटा, सभी बुकिंग रद्द

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैैश होने के बाद से आर्यन हेली कंपनी के हेलीपैड पर सन्नाटा पसरा रहा। कंपनी ने बुधवार की सभी बुकिंग पहले ही रद्द कर दीं थी। कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी भी दुर्घटना के बाद से गमजदा हैं। भले ही अन्य हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरते रहे लेकिन अधिकांश के काउंटरों पर बीते दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही।

 
गुप्तकाशी, बडासू, फाटा, शेरसी, जामू, जाखधार हेलीपैड से नौ हेली कंपनियां इस यात्राकाल में केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन कर रही हैं लेकिन मंगलवार को हुए हादसे के बाद बुधवार को आर्यन कंपनी ने हेलीकॉप्टर सेवा चालू नहीं की। साथ ही जो बुकिंग थीं उन्हें भी रद्द कर दिया। कंपनी के जनरल मैनेजर कौशिक पाठक का कहना है कि डीजीएसी की जांच पूरी होने के बाद ही आर्यन कंपनी की हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed