केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: आर्यन एविएशन कंपनी पर नियमों का उल्लंघन को लेकर जून में भी लगा था जुर्माना
आर्यन एविएशन पर रखरखाव कार्यक्रम का पालन न करने और फर्जी लॉगिंग जैसे मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्यन एविएशन कंपनी पर कुछ नियमों के उल्लंघनों के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा हाल ही में पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जानकारी के अनुसार, टीम ने 13-16 जून को किए गए तीन दिवसीय ऑडिट के बाद केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले पांच हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, जिसमें पाया गया कि वे कई नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
Helicopter Crash: जन्मदिन पर बहन के साथ बाबा केदार का आशीर्वाद लेने आई थी कुरुती, दोनों को ऐसे खींच ले गई मौत
आर्यन एविएशन भी उन पांच ऑपरेटरों में से एक था, जिन पर रखरखाव कार्यक्रम का पालन न करने और फर्जी लॉगिंग जैसे मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। लेकिन सुधारात्मक उपाय करने के बाद उन्हें संचालन जारी रखने की अनुमति दी गई थी। लेकिन मंगलवार को कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।
आर्यन हेली कंपनी के हेलीपैड पर सन्नाटा, सभी बुकिंग रद्द
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैैश होने के बाद से आर्यन हेली कंपनी के हेलीपैड पर सन्नाटा पसरा रहा। कंपनी ने बुधवार की सभी बुकिंग पहले ही रद्द कर दीं थी। कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी भी दुर्घटना के बाद से गमजदा हैं। भले ही अन्य हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरते रहे लेकिन अधिकांश के काउंटरों पर बीते दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही।
गुप्तकाशी, बडासू, फाटा, शेरसी, जामू, जाखधार हेलीपैड से नौ हेली कंपनियां इस यात्राकाल में केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन कर रही हैं लेकिन मंगलवार को हुए हादसे के बाद बुधवार को आर्यन कंपनी ने हेलीकॉप्टर सेवा चालू नहीं की। साथ ही जो बुकिंग थीं उन्हें भी रद्द कर दिया। कंपनी के जनरल मैनेजर कौशिक पाठक का कहना है कि डीजीएसी की जांच पूरी होने के बाद ही आर्यन कंपनी की हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जाएगा।