Kedarnath: हेली सेवा की सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर हाईटेक तरीके से होगी निगरानी, ऐसे रखी जाएगी नजर
Kedarnath Heli Seva 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेली सेवाओं में आधुनिक तकनीकों का समावेश निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम तैयार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा की सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर निगरानी की जाएगी। इसके लिए मौसम की जानकारी व निगरानी के लिए हाईटेक प्रणाली स्थापित की जा रही है। डीजीसीए, मौसम विभाग व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया हेली शटल सेवा पर नजर रखेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेली सेवाओं में आधुनिक तकनीकों का समावेश निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम तैयार किया गया है। यात्रा मार्ग के हेलीपैड पर तीन वेरी हाई फ्रीक्वेंसी सेटअप स्थापित किए गए हैं, जबकि तीन अतिरिक्त वीएचएफ सिस्टम बैकअप के रूप में रखे गए हैं। आठ हेलीपैड से संचालित होने वाली केदारनाथ हेली सेवा पर पैनी नजर रखने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से 18 पैन टिल्ट जूम कैमरे (पीटीजेड कैमरा) लगाए जा रहे हैं।
इनमें 12 कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। इनसे उड़ानों की गतिविधियों पर रियल-टाइम निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। इसके अलावा हेलिकॉप्टरों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य किए गए हैं। इससे किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर की लोकेशन पता लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन में आसानी होगी।
Kedarnath Yatra: 11 अप्रैल से होगी हेली सेवा की बुकिंग, केवल यहां बुक कर सकेंगे टिकट, जानिए किराया
मौसम की सटीक जानकारी के लिए सहस्त्रधारा, केदारनाथ, बदरीनाथ, सीतापुर, झाला व खरसाली में स्वचालित मौसम अवलोकन प्रणाली और सेलोमीटर स्थापित किए जा रहे हैं। इनसे पायलट और कंट्रोल रूम को समय पर मौसम की जानकारी मिलने से उड़ानों का संचालन सुरक्षित ढंग से किया जा सकेगा।
केदारनाथ, बदरीनाथ, सहस्त्रधारा और सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्र (एटीएस) संचालित रहेंगे। वर्तमान में सहस्त्रधारा और सिरसी में एटीसी सक्रिय हैं, जबकि केदारनाथ और बदरीनाथ में भी जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की निगरानी अलर्ट मोड पर की जाएगी। सभी हेलीपैड पर पीटीजेड कैमरे, वीएचएफ सिस्टम, सेलोमीटर और ऑटोमेटेड वेदर सिस्टम लगाने का कार्य तेजी से जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.