{"_id":"5ad807394f1c1b6e098b5463","slug":"kedarnath-heli-service-re-tendering","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ हेली सेवा का टेंडर बना खिलवाड़, शर्तों में संशोधन के बाद आए सिंगल टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ हेली सेवा का टेंडर बना खिलवाड़, शर्तों में संशोधन के बाद आए सिंगल टेंडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
टेंडर आमंत्रित करने के बाद से ही इसकी शर्तों में बदलाव शुरू
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ हेली सेवा के टेंडर को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के अधिकारियों ने खिलवाड़ बना दिया है।
विज्ञापन
यूकाडा ने हेली सेवा के टेंडर की शर्तों में छह बार संशोधन किया। इसके बाद भी हर रूट पर सिंगल टेंडर आने की वजह से मंगलवार को प्रक्रिया निरस्त कर री-टेंडरिंग करनी पड़ी। अब री-टेंडरिंग की शर्तों में संशोधन का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। यूकाडा ने बुधवार को री-टेंडर की शर्तों में पहला संशोधन किया है।
यात्रा सीजन के दौरान केदारनाथ हेली सेवा शुरू करने को लेकर यूकाडा ने मार्च महीने में टेंडर आमंत्रित किए थे। टेंडर आमंत्रित करने के बाद से ही इसकी शर्तों में बदलाव शुरू कर दिया गया। टेंडर की शर्तों में छह बार संशोधन किया गया, जिसमें चार बार टेंडर जमा कराने की तिथि बढ़ाई गई। यूकाडा के अधिकारियों की ओर से दावा यह किया जा रहा था कि शर्तों में बदलाव इसलिए किया जा रहा है कि अधिक से अधिक आपरेटर टेंडर की प्रक्रिया में भाग ले सकें। लेकिन स्थिति दावे के विपरीत रही।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा के तीन रूट के लिए सिर्फ एक-एक समूह के आवेदन आए। सिंगल टेंडर की वजह से यूकाडा ने मंगलवार को इसकी प्रक्रिया निरस्त कर आपरेटरों से फिर से आवेदन मांगे। री-टेंडरिंग के लिए जो शर्तें निर्धारित की गई थीं, उसमें एक दिन में ही बदलाव कर दिया गया। यूकाडा ने टेंडर में भाग लेने वाले आपरेटरों के लिए निर्धारित अनुभव को तीन साल के घटाकर दो साल कर दिया है। इसके साथ ही आपरेटरों के लिए निर्धारित सिक्योरिटी डिपॉजिट को 25 से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
री-टेंडरिंग के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 24 अप्रैल है। दूसरी ओर आपरेटरों का कहना है कि यूकाडा ने री-टेंडरिंग की जो शर्तें निर्धारित की हैं, उसके मुताबिक छह-सात आपरेटर ही आवेदन कर पाएंगे। लिहाजा अभी यूकाडा को कई और संशोधन करने पड़ेंगे।