फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service Heli tickets for 10 days filled in one day Chardham Yatra 2023Kedarnath Heli Service He

Kedarnath Heli Service: एक दिन में फुल हुई 10 दिन की हेली टिकटें, आगे के लिए तय जल्द किया जाएगा बुकिंग स्लॉट

Sat, 13 May 2023 11:10 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 May 2023 11:10 AM IST
सार

12 मई को हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खोला गया था। एक दिन में 18 से 27 मई तक 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही आगे की यात्रा के लिए बुकिंग स्लॉट तय किया जाएगा।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service Heli tickets for 10 days filled in one day Chardham Yatra 2023Kedarnath Heli Service He
helicopter, heli service - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक दिन में 18 से 27 मई तक की टिकट बुकिंग फुल हो गई है। शुक्रवार को आईआरसीटीसी के पोर्टल को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया था, जिसमें 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 27 मई तक फुल हो चुकी है।

विज्ञापन


वर्तमान में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से सात कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। 12 मई को हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खोला गया था। एक दिन में 18 से 27 मई तक 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही आगे की यात्रा के लिए बुकिंग स्लॉट तय किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Land Jihad: कार्रवाई की जद में आई सैकड़ों मजारों का कोई वारिस नहीं, अब तक 314 ध्वस्त, एक मस्जिद को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है, जिसके बाद ही आईआरसीटीसी पोर्टल पर हेली टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने के लिए हेली सेवा की मांग ज्यादा है। अब तक सात कंपनियों की ओर से दो हजार से अधिक शटल संचालित किए गए। केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण हेली सेवा की उड़ान प्रभावित रही। जिन यात्रियों का टिकट रद्द किया गया, उन्हें पूरा किराया वापस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed