{"_id":"635cb1b2a156fa1e2527bb58","slug":"kedarnath-government-will-examine-recommendations-of-committee-on-avalanche-in-dham-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: धाम में हिमस्खलन पर समिति की सिफारिशों का परीक्षण करेगा शासन, अध्ययन के बाद लिया जाएगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: धाम में हिमस्खलन पर समिति की सिफारिशों का परीक्षण करेगा शासन, अध्ययन के बाद लिया जाएगा निर्णय
Sat, 29 Oct 2022 10:25 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:25 AM IST
सार
केदारनाथ मंदिर के उत्तरी क्षेत्र में वैज्ञानिकों की टीम ने किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक की सिफारिश की है। वैज्ञानिकों ने यहां सितंबर और इस महीने हुए हिमस्खलन की तीन घटनाओं के बाद हवाई और स्थलीय निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ के निकट हिमस्खलन पर वैज्ञानिकों की रिपोर्ट मिलने के बाद अब शासन स्तर पर इसका परीक्षण किया जाएगा। वैज्ञानिकों ने जो सिफारिशें की हैं, उनका अध्ययन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। दरअसल, सितंबर माह और इस महीने केदारनाथ के ऊपरी क्षेत्र में चौराबाड़ी ग्लेशियर के नजदीकी ग्लेशियर में हिमस्खलन की तीन घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन
सरकार ने इसके अध्ययन को लेकर पांच वैज्ञानिकों की टीम गठित की थी। टीम ने हवाई व स्थलीय सर्वेक्षण के बाद शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि इस रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Exclusive: ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की 'वीवीआईपी' यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग
विज्ञापन
वैज्ञानिकों की समिति ने जो भी सिफारिशें की हैं, उनका परीक्षण करने के बाद उन पर निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दें कि समिति ने सख्त तौर पर केदारनाथ के उत्तरी क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण पर तत्काल रोक की सिफारिश सहित कई सिफारिशें सरकार को की हैं।