फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath golden sanctum sanctorum Gold urn will be installed in Kedarnath temple

Kedarnath: मंदिर में लगेगा सोने का कलश, पहली बार श्रद्धालु स्वर्ण मंडित गर्भगृह में करेंगे बाबा केदार के दर्शन

Sun, 26 Feb 2023 08:20 AM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Feb 2023 08:20 AM IST
सार

श्रद्धालुओं को पहली बार स्वर्ण मंडित गर्भगृह में बाबा केदार के दर्शन होंगे। गर्भगृह की दीवारों पर चांदी की जगह सोने की परत चढ़ाई गई है। गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने के लिए मुंबई के एक हीरा कारोबारी ने दान दिया था।

विज्ञापन
Kedarnath golden sanctum sanctorum Gold urn will be installed in Kedarnath temple
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ मंदिर में सोने का कलश स्थापित किया जाएगा। इसके लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति दान करने वाले भक्तों से भी बात कर रही है। साथ ही इस बार श्रद्धालुओं को स्वर्ण मंडित गर्भगृह में बाबा केदार के दर्शन होंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पहली बार गर्भगृह में चांदी की जगह सोने की परत चढ़ाई है।

विज्ञापन


पिछले साल चारधाम यात्रा में 6 मई 2022 को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले थे और 27 अक्तूबर 2022 को कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे। कपाट बंद होने से कुछ दिन पहले बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और सरकार की अनुमति के बाद गर्भगृह की दीवारों पर चांदी की जगह सोने की परत चढ़ाई थी। साथ ही विशेष लाइटें भी लगाई गई हैं जिससे स्वर्ण मंडित गर्भगृह की आभा और चमकेगी। गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने के लिए मुंबई के एक हीरा कारोबारी ने दान दिया था।

विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में रखी गई गर्भगृह की चांदी

मंदिर के गर्भगृह की दीवारों से हटाई गई चांदी की परतों को मंदिर समिति ने स्ट्रांग रूम में रखा है। अभी तक इस चांदी का मंदिर में इस्तेमाल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सवा लाख पार, हेल्पलाइन नंबर जारी

केदारनाथ मंदिर पर लगा चांदी का कलश पुराना हो चुका है। इस बार यात्रा सीजन में ही सोने का कलश स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर का गर्भगृह स्वर्ण मंडित किया जा चुका है।-अजेंद्र अजय, अध्यक्ष, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed