फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kedarnath forest division massive fire broke out in the forests of Dhanpur range Karnaprayag Uttarakhand News

Karnaprayag: केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज के जंगलों में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे विभागीय कर्मचारी

Fri, 26 Apr 2024 10:31 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Apr 2024 10:31 AM IST
सार

Uttarakhand News: केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज के जंगलों में लगी भीषण आग से कई हेक्टेयर वन क्षेत्र खाक हो गया। प्रदेश में एक नवंबर 2023 से अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें 656.55 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Kedarnath forest division massive fire broke out in the forests of Dhanpur range Karnaprayag Uttarakhand News
केदारनाथ वन प्रभाग जंगलों में भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज के जंगलों में भीषण आग लगी है। कई हेक्टेयर वन क्षेत्र वनाग्नि से खाक हो गया। सूचना पर धनपुर रेंज के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे। बुझाने के बावजूद जंगलों में फिर आग लग रही  है। 

विज्ञापन


धनपुर रेंज की रेंज अधिकारी शिवांगी डिमरी ने बताया कि कमेड़ा बीट, धनपुर रेंज केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत लगी वन अग्नि को गौचर क्रू स्टेशन की टीम द्वारा कड़ी मेहनत के उपरान्त देर रात को ही नियंत्रित कर दिए गया है।
विज्ञापन


24 घंटे में गढ़वाल में सात, कुमाऊं में 45 आग की घटनाएं 
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आगे की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गढ़वाल में सात, कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे 75.18 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए हैं। वन विभाग आग बुझाने के प्रयासों में जुटा है। प्रदेश में एक नवंबर 2023 से अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें 656.55 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें...ITBP POP Mussoorie:  भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा से जु़ड़े 53 अफसर, कंधों पर लगे सितारे, खिले चेहरे

गढ़वाल में 211, कुमाऊं में 287 और वन्यजीव क्षेत्रों में अब तक 46 वनाग्नि की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक, आरक्षित वनों में अब तक 376 और सिविल या वन पंचायतों में अब तक 168 वनाग्नि की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed